logo-image

Bigg Boss 10, 9 December: घर की नई कैप्टन बनीं प्रियंका जग्गा

बिग बॉस के इस एपिसोड में घर में 'वजह तुम हो' मूवी की स्टार कास्ट ने शिरकत की।

Updated on: 10 Dec 2016, 12:36 AM

नई दिल्ली:

बिग बॉस के इस एपिसोड में घर में 'वजह तुम हो' मूवी की स्टार कास्ट ने शिरकत की। घरवालों को बिग बॉस की ओर से इस दौरान 'वजह तुम हो' टास्क भी दिया गया।

इस टास्क में घर के हर मेंबर को एक ब्राउनी उस कंटेस्टेंट को देनी थी जिसकी वजह से वो घर में रुके हुए हैं।

इसके साथ ही बिग बॉस ने जेल से लोपामुद्रा और ओम स्वामी को रिहा कर दिया।

इस बार गौरव और प्रियंका कप्तानी के दावेदार हैं। बिग बॉस ने कप्तानी के लिए एक नया टास्क दिया। इस टास्क में कप्तानी के दोनों दावेदारों को तारों से लटका दिया गया।

दोनों के नीचे एक टब था जिसमें इन दोनों दावेदारों के सपोर्टर्स को नहीं गिरने देना था। मनवीर गुर्जर को इस टास्क का संचालक बनाया जाता है।

इस टास्क में प्रियंका जग्गा आखिरी तक बनी रहती है और वो घर की अगली कप्तान बन जाती है।

हारने के बाद गौरव ओम स्वामी को इसके लिए जिम्मेदार बताते हैं और बानी जे के व्यवहार से भी वो काफी निराश हैं।