logo-image

Bigg Boss 10, 23 December: फैमिली एेप में आया नया ट्विस्ट, क्या अपनी सबसे अच्छी दोस्त से मिल पाएंगी बानी जे!

बिग बॉस के इस एपिसोड में दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं हुई। सुबह-सुबह ही गौरव चोपड़ा और बानी जे के बीच झगड़ा हो जाता है।

Updated on: 24 Dec 2016, 12:22 AM

नई दिल्ली:

बिग बॉस के इस एपिसोड में दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं हुई। सुबह-सुबह ही गौरव चोपड़ा और बानी जे के बीच झगड़ा हो जाता है। मनवीर गुर्जर और मनु पंजाबी मोनालीसा के ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत की नकल करते हैं। इसके नितिभा कौल घरवालों को बिग बॉस के अगले टास्क के बारे में पढ़कर सुनाती हैं।

मनु पंजाबी और ओम स्वामी को पहिया घुमा कर बैट्री दोबारा चार्ज करना को कहा जाता है। पहिया घुमाते समय ओम स्वामी थक जाते हैं लेकिन मनु इसे चार्ज कर देते हैं। लेकिन कुछ ही देर में ओम स्वामी के माइन ना लगाने की वजह से बैट्री को 3 परसेंट घटा दिया जाता है।

इसके बाद मनवीर गुर्जर को फैमिली ऐप के जरिये अपने पिता से मिलने का चांस देते हैं।

अपने पापा को देखते ही मनवीर भावुक हो जाते हैं।

इसके साथ ही मनवीर 48 फीसदी बैट्री यूज करके 10 मिनट के लिए अपने पिता से मिलते हैं। मनवीर के पिता जी के घर में आते ही सभी घरवाले इमोशनल हो जाते हैं। मनवीर सभी घरवालों को अपने पिता से मिलाते हैं।

मनवीर के पिता हर कंटेस्टेंट के बारे में अपने विचार रखते हैं। वो कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से मनु पंजाबी का व्यवहार बदल गया है जिसका उन्हें ख्याल रखना होगा। समय खत्म होने पर पिता जी के जाते देख मनु पंजाबी रोने लगते हैं। इसके बाद नितिभा को फैमिली ऐप के जरिए मां से दो मिनट के लिए मिलने का मौका मिलता है। तो वहीं बानी अपनी सबसे अच्छी दोस्त गौहर खान से मिलता है, लेकिन वो नहीं मिल पातीं।

इसी दौरान बिग बॉस फैमिली ऐप में एक ट्विस्ट लाते हैं। बानी को मनु पंजाबी और ओम स्वामी को खुद को नॉमिनेट कर बैट्री रीचार्ज करने को मनाना होगा।


बानी इस बात को उन दोनों को बताती हैं तो वो दोनों ही इस बात से साफ इनकार कर देते हैं।

वहीं अब अगले एपिसोड में देखना होगा कि क्या बानी की खुशी के लिए मनु पंजाबी और ओम स्वामी अपना फैसला बदलेंगे।