Bigg Boss 11: घर से बाहर आई सपना चौधरी ने खोले विकास गुप्ता के राज
बिग बॉस के घर से वीकेंड के वार में इस रविवार सपना चौधरी बाहर हो गई। सपना घर की मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही थी। घर में सात बार नॉमिनेट हो चुकी सपना चौधरी घर से बाहर आकर काफी खुश हैं।
मुंबई:
बिग बॉस के घर से वीकेंड के वार में इस रविवार सपना चौधरी बाहर हो गई। सपना घर की मजबूत दावेदारों में से एक मानी जा रही थी। घर में सात बार नॉमिनेट हो चुकी सपना चौधरी घर से बाहर आकर काफी खुश हैं।
बिग बॉस सीजन 11 के घर में हरियाणी डांसर सपना चौधरी का सफर खत्म हो गया। सपना के अलावा घर के बाकी सदस्यों में इस हफ्ते हिना खान, प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे भी नॉमिनेट हुए थे। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना ने घर वालों के बारे में काफी सारी बातें बताई।
एलिमिनेशन टास्क
एलिमिनेशन टास्क में लव को बचाने के लिए सपना को कोई दुख नहीं है। सपना ने कहा कि मेरे पास मौका था, मैंने लव को बचा लिया। मैं खुश हूं कि वह घर के अंदर है।
हिना खान से दोस्ती
वहीं हिना खाने के बारे में बात करते सपना ने कहा कि खास दोस्त होने के बावजूद वह अपना स्टैंड खुद लेती थी। उन्होंने कहा,' मैं हमेशा अपना स्टैंड खुद लिया। मेरी हिना के साथ अच्छी दोस्ती है। वह वैसी नहीं है जैसा दर्शक सोच रहे हैं। टेलीविजन पर जो जिस तरह से चीजें वह गलतफहमी पैदा कर रही है। हिना हमें रूल नहीं करती थी। हम अपने स्टैंड खुद लेते हैं।
पुनीश के साथ रिश्ते
पुनीश के साथ मेरा रिश्ता खत्म हो गया है। भाई-बहन का जो रिश्ता हमारे बीच था, वह वर्कआउट नहीं हो पाया। मैं दुखी नहीं हूं क्योंकि भाई भाभी के ही साथ रहता है। सपना ने कहा कि मौका मिलने पर भी वह पुनीश के साथ किसी तरह का रिश्ता नहीं रखना चाहेंगी।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 11: अब 10:30 बजे नहीं आएगा शो, पुनीश-बंदगी हैं इसकी वजह?
कैरेक्टर पर कॉन्ट्रोवर्सी
सपना ने इस सावल पर भड़कते हुए कहा कि लोग पहले खुद को देखें फिर दूसरों पर उंगली उठाएं। दूसरा इस मुद्दे ने मुझे इसलिए परेशान कर दिया था, क्योंकि एक लड़की के लिए आत्म सम्मान जरूरी होता है। और आखिरी में हिना मुझे बोलने नहीं देना चाहती थी लेकिन मैंने खुद देखा और सुना।
घर का मास्टर माइंड
सपना ने कहा कि विकास गुप्ता घर की साजिशों के मास्टर माइंड हैं। वहीं सबसे ज्यादा गेम खेलते हैं।
आकाश की कप्तानी
आकाश ने बंदगी को एलिमिनेशन से बचाने के लिए काफी कुछ किया लेकिन जब उनका मौका आया तो पुनीश ने साथ नहीं दिय़ा, जो गलत है। सपना चाहती है कि आकाश इस सीजन का विनर बनें।
सपना के घर से बाहर जाने का ऐलान ना सिर्फ हिना बल्कि उनके फैंस के लिए भी चौंकाने वाला था। अच्छी खासी फैन फॉलोइंग के बावजूद सपना बिग बॉस के घर में लंबा समय नहीं बिता पाई।
इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 11: क्या घर में TOWEL पहन कर घूमी अर्शी खान?, देखें वीडियो
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य