भोजपुरी गाने पर जब सपना चौधरी ने लगाया ठुमका, पागल हो उठे रवि किशन और निरहुआ !
सपना चौधरी के भोजपुरी सिनेमा में सिर्फ फैन ही दीवाने नहीं है, बल्कि रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे सितारे भी उनके ठुमकों पर झूमने लगते है।
मुंबई:
हरियाणी डांसर सपना चौधरी के ठुमकों पर अब भोजपुरी सिनेमा के सितारों को भी नचा रही है। पंजाबी, हिंदी हरियाणवी के बाद सपना चौधरी भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी एंट्री कर चुकी है। यहीं नहीं वहां उनकी फैन फॉलोइंग की भी कोई कमी नहीं है।
हाल ही में सपना चौधरी ने भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना 2' में 'मेरे सामने आके' पर आइटम डांस किया था। इस गाने के रिलीज होते ही यह लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। गाने के वीडियो में सपना चौधरी के एक्सप्रेशन और ठुमकों ने उन्हें भोजपुरी क्वीन की लाइन में लाकर खड़ा कर दिया। यह फिल्म रवि किशन की है।
सपना चौधरी के भोजपुरी सिनेमा में सिर्फ फैन ही दीवाने नहीं है, बल्कि रवि किशन और खेसारी लाल यादव जैसे सितारे भी उनके ठुमकों पर झूमने लगते है। यूट्यूब पर अपलोडेड सपना चौधरी के स्टेज शो में रवि किशन और खेसारी लाल यादव को सपना चौधरी के साथ डांस करते हुए देखा गया है।
हाल ही में एक इवेंट में सपना चौधरी और रवि किशन साथ नजर आए थे। जहां रवि सपना के बेबाक ठुमकों को देखकर अपने पैरों को थिरकने पर मजबूर हो गए थे। हरियाणी गाने पर सपना चौधरी और रवि किशन का डांस लोगों के बीच धमाल मचा गया। यह इवेंट मार्च का है। यूट्यूब पर इस वीडियो को लाखों में व्यूज मिल चुके है।
इसे भी पढ़ें: 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग शुरू, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की फरहान अख्तर और जायरा की फोटो
वहीं हाल ही में बिहार में एक इवेंट के दौरान सपना चौधरी के परफॉर्मेंस में खेसारी लाल यादव ने भी स्टेज पर उनके साथ डांस किया। 'एगो चुम्मा ले ला राजा जी पे' पर सपना के साथ जब खेसारी लाल यादव ने अपने झटके लगाए तो लोग जमकर हूटिंग करने लगे। फरवरी में यूट्यूब पर अपलोड हुए इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुकते है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Alia Bhatt Necklace: लंदन होप गाला में आलिया भट्ट ने पहना इतना महंगा हीरे का हार, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए