logo-image

भोजपुरी गाना 'हंस मत पगली कांवड़ गिर जाएगा...' को मिले डेढ़ करोड़ व्यूज, हुआ वायरल

वैसे तो भोजपुरी फिल्मों की इंडस्ट्री अब पहले ज्यादा बूम पर है पर उनके कांवड़ गीतों की टक्कर लेने फिलहाल कोई नहीं है।

Updated on: 09 Aug 2018, 11:42 AM

मुंबई:

सावन का महीना हो और भोजपुरी गानों की बात ना हो ऐसा हो सकता है क्या भला .. सावन के महीने में भगवान भोले अपने भक्तों पर मेहरबान होते है और उनके भक्त भोजपुरी गानों पर। वैसे तो भोजपुरी फिल्मों की इंडस्ट्री अब पहले ज्यादा बूम पर है पर उनके कांवड़ गीतों की टक्कर लेने फिलहाल कोई नहीं है।

इस दौरान भोजपुरी सिनेमा में सभी बड़े छोटो सितारों के बीच उनके कांवड़ गीतों को मिले व्यूज पर मुकाबला होता रहता है। इस साल यह बाजी योगीराज फिल्म्स के एल्बम 'हंस मत पगली कांवड़ गिर जाएगा' के टाइटल ट्रैक ने मार ली है। 

एक महीने के भीतर इस गाने को डेढ़ करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। इस गाने को अजीत स्वराज और सुरभी ज्योति ने गाया है।  

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी यूट्यूब क्वीन अक्षरा सिंह ने गाया 'तू तू है वही', वीडियो हुआ वायरल

इस गाने में बड़े भोजपुरी स्टार भले ही ना हो, मगर सिंगर की सुरीली आवाज और कलाकारों के झूमते नाचते डांस ने भक्तों का दिल जीत लिया। इस सावन पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ, अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे के कांवड़ गीतों की जमकर धूम रही।