logo-image

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास की सगाई पर कही ये बात...

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बधाई दी।

Updated on: 19 Aug 2018, 02:29 PM

मुंबई:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिश्ते के ऐलान से सभी बेहद खुश है। हर तरफ से बधाइयों का दौर जारी है। बॉलीवुड ही नहीं भोजपुरी सिनेमा से भी प्रियंका चोपड़ा की सगाई पर बधाईयां आ रही है। भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बधाई दी।

रानी चटर्जी ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जो जिसके लिए बना है.. दुनिया के किसी भी कोने में हो मिल ही जाता है, देसी गर्ल के लिए बहुत खुश हूं।'

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास ने अपनी Engagement Bash में जमकर किया डांस, वीडियो और फोटो वायरल

रानी चटर्जी ने साल 2004 में मनोज तिवारी के अपोजिट 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन अजय सिन्हा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्डतोड़ कमाई की थी। 

रानी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रीय हैं और अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती हैं। रानी चटर्जी सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय माध्यम यू-ट्यूब पर काफी पॉपुलर हैं। उनके डांस के वीडियो अकसर वायरल हो जाते है।