logo-image

भोजपुरी 'डायन' मोनालिसा का रेड साड़ी अवतार देख कहीं 'नजर' ना लगा दे आप

मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर अकसर अपनी तस्वीरों को शेयर कर फैंस को ट्रीट देती रहती है।

Updated on: 19 Aug 2018, 10:01 AM

नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा की हॉट क्वीन मोनालिसा आज कल स्टारप्लस चैनल के सीरियल 'नजर' में मोहना की भूमिका निभा रही है। बिगबॉस 10 में प्रतिभागी रही मोनालिसा की पहचान अब भोजपुरी सिनेमा ही नहीं बल्कि घर-घर में हो गई है। 'नजर' में सेक्सी डायन की भूमिका में उनके फैंस उन्हें काफी पंसद करते है। मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर अकसर अपनी तस्वीरों को शेयर कर फैंस को ट्रीट देती रहती है। 

मोनालिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोर में रेड साड़ी में अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो को देखकर उनके फैंस के दिल की धड़कन बढ़ गई है। फोटो शेयर होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई। 

इसे भी पढ़ें: Kerala Flood: प्रिया प्रकाश वारियर ने लगाई मदद की गुहार

मोनालिसा का रेड साड़ी में ये सेक्सी अवतार अन्य एक्ट्रेस को जलन दे सकता है। गुल खान के इस सुपरनैचुरल हॉरर शो 'नजर' में मोनालिसा जवान रहने के लिए इंसानों का खून पीती रहती है। वैसे ऐसी खूबसूरती की खातिर तो उनके फैंस अपनी जान देने को तैयार भी हो जाए। 

भोजपुरी सिनेमा में मोनालिया करीब 100 से ज्यादा फिल्में और 30 आइटम नबंर कर चुकी है। उन्होंने बिग बॉस में शो के दौरान ही अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत के साथ शादी कर ली थी। विक्रांत भी भोजपुरी एक्टर है।