logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

Horoscope, 6 October: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़िए 6 अक्टूबर का राशिफल

Horoscope, 6 अक्टूबर 2019: जानिए, आपका आज का दिन क्या खास लेकर आया है. क्या कुछ नया होने वाला है आपकी जिंदगी में. भाग्य के सितारे किन कामों के होने में दे रहे हैं साथ. किन राशि वाले जातकों के लिए कौन सा खास मंत्र है जिससे बनेंगे आपके सभी काम.

Updated on: 06 Oct 2019, 07:53 AM

नई दिल्ली:

Horoscope, 6 अक्टूबर 2019: जानिए, आपका आज का दिन क्या खास लेकर आया है. क्या कुछ नया होने वाला है आपकी जिंदगी में. भाग्य के सितारे किन कामों के होने में दे रहे हैं साथ. किन राशि वाले जातकों के लिए कौन सा खास मंत्र है जिससे बनेंगे आपके सभी काम. कौन से उपाय करने से आप अपने दिन को सफल बना सकते हैं. ये सारी जानकारी आपको दे रहे है हमारे ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद त्रिपाठी. तो आइये जानते हैं आज 6 अक्टूबर का राशिफल.
1. मेष राशि (Aries Horoscope Today)
मेष राशि के जातक आज शत्रुओं से घिरे हुए महसूस करेंगे। आर्थिक लाभ होगा. न्यायालय में विवाद चल रहा होगा, उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी। मान सम्मान मिलेगा। संतान से मन प्रसन्न रहेगा। आपके कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा। पदोन्नत होने की संभावनाएं बन रही हैं। दूर देश की यात्रा होगी। पिता से वैचारिक मतभेद रहेगा। भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा। भाग्य आपके पक्ष में होगा।
सावधानी-आज आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना है।
उपाय-गाय को पूरी खिलावें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग-पिंक
लक मीटर-8

2. वृष राशि (Taurus Horoscope Today)
आज वृष राशि के जातकों को माता का सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा. संतान से मन प्रसन्न रहेगा। चोट चपेट लग सकता है। पदोन्नति होने की संभावना बन रही है. पिता का सहयोग प्राप्त होगा. संघर्ष समाप्त होगा।
सावधानी-दूसरे की सलाह लेकर ही कार्य की शुरुआत करें ।
उपाय-भगवान शिव जी को अर्घ दें. बेलपत्र अर्पित करें.
शुभ अंक-7
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-8

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने रोहिंग्या शरणार्थियों का उठाया मुद्दा तो पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज मिथुन राशि के जातकों को वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.धन की स्थिति अच्छी होंगी. परिवार में शुभ कार्य होगा. भाई बहनों का सुख मिलेगा. माता से सुख प्राप्त हो सकती है। रोजी रोजगार के अवसर मिलेंगे। माली हालत सुदृढ़ होगी. पत्नी से वैचारिक मतभेद रहेगा। अचानक यात्रा से मन तनाव में रहेगा.
सावधानी-गुस्से पर नियंत्रण रखें.
उपाय-सुहागन महिला को सुहाग की वस्तु गिफ्ट करें.
शुभ अंक-3
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-6

4. कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आज कर्क राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को नियंत्रण में रखने की जरूरत है, अन्यथा तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। दूर देश की यात्रा हो सकती है। धन की स्थिति सुदृढ़ होने का योग हैं।कटु भाषा बोलने से परहेज करें.माली हालत अच्छी होगी। परिवार में शुभ कार्य होने का योग हैं। मन प्रसन्न रहेगा. रोग और शत्रु परास्त होंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पत्नी का सुख मिलेगा. नए मेहमान के आगमन की संभावना बन रही है ।
सावधानी-उतावलेपन में कोई कार्य न करें।
उपाय-सफेद वस्तु का दान करें। आपके लिए अच्छा रहेगा.
शुभ अंक-2
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-8

यह भी पढ़ें: BJP महासचिव राम माधव का दावा, 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने भाजपा को जिताया

5. सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि के जातको को आज आपकी समस्त महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होगी। मान सम्मान मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी। पत्नी से वैचारिक मतभेद रहेगा। छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है. माली हालत अच्छी होगी. परिवार में थोड़ा सा तनाव भी हो सकता है. संतान के प्रति समर्पित रहेगे। आज कोई नौकरी मिलेगी. खर्चे अधिक होने से थोड़ा तनाव हो सकता है.
सावधानी-वाद विवाद से बचें ।
उपाय-सूर्य की आराधना करें ।
शुभ अंक-5
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-8

6. कन्या राशि ( Virgo Horoscope Today)
आज कन्या राशि के जातकों को मान सम्मान मिलेगा। आपकी दूरदर्शी योजनाये पूर्ण होने का योग बन रहा है। वाहन खरीद सकते हैं। जमीन खरीदने का भी योग बन रहा हैशत्रुओं से तनाव की स्थिति बनी रहेगी. अपने को थोड़ा सा थोड़ा सा सकारात्मक ऱखने की जरूरत है। गुप्त धन की वृद्धि होगी ।
सावधानी-अपनी गोपनीयता बनाए रखें, अच्छा रहेगा.
शुभ अंक-2
शुभ रंग-आसमानी
लक मीटर-7

7. तुला राशि ( Libra Horoscope Today)
आज तुला राशि के जातकों का मान-सम्मान बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में सुधार होगा। पत्नी का सुख मिलेगा। जमीन खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट में निवेश करते हैं तो अच्छा लाभ मिलेगा. पिता का सुख मिलेगा. अधिक खर्चे से मन थोड़ा तनाव में रहेगा.
सावधानी-व्यय पर नियंत्रण रखें।
उपाय-नीला रंग का वस्त्र दान करें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग-नीला

यह भी पढ़ें: कश्मीर में नजरबंद फारूक और उमर अब्दुल्ला से मिल सकेंगे NC नेता, सरकार ने दी अनुमति

8. वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope Today)
आज वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. रियल एस्टेट में पूंजी निवेश करते हैं तो आपको लाभ मिलेगा। भाई बहनों का सुख मिलेगा। पिता से मार्गदर्शन एवं धन लाभ मिलेगा। नये रोजगार मिलने की संभावना है। पदोन्नति के साथ ही साथ नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। छोटी-छोटी बातों से टेंशन से बचने की जरूरत है.
सावधानी-गुस्से पर नियंत्रण रखें. छोटी-छोटी बात को लेकर एरीटेट ना हो.
उपाय-पीली हल्दी की गांठ अपने पर्स में रखें ।
शुभ अंक-4
शुभ रंग-पिंक
लक मीटर-7

9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज धनु राशि के जातकों को अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की जरूरत है. परिवार में शुभ कार्य होगा. कई महत्वपूर्ण कार्य होंगे. धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य होगा. दूर देश की यात्रा होगी. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी एवं रोजी रोजगार मिलने की संभावना है। पदोन्नति होने की संभावना बन रही है। आय के स्रोत अनेक क्षेत्र से होने की संभावना बन रही हैं। माली हालत बहुत अच्छी होगी. नया कार्य कर सकते हैं. शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा। पॉलिटिक्स से लाभ मिलेगा।
सावधानी-गुस्से पर नियंत्रण रखें।
उपाय-बंदरों को केला खिलावें।
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पिंक
लक मीटर-9

यह भी पढ़ें: Navratri: नवरात्रि में अष्टमी पर कन्याओं का पूजन कर मां भगवती की कृपा पाएं

10. मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
आज मकर राशि के जातकों को रुके हुए धन मिलेंगे। कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे। लेखन कार्य से धन मिलेगा। साहित्य सृजन में बड़ा नाम होगा। पत्नी से अनबन हो सकता है। नेत्र की पीड़ा हो सकती है। अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करे, पैसा डूब सकता है। नौकरी मिल सकती है। आवेश में आकर कोई कार्य न करें। माली हालत अच्छी होगी.
सावधानी-क्रोध एवं आक्रोश में कोई कार्य न करें।
उपाय-काला कम्बल दान करें।
शुभ अंक-8
शुभ रंग-हल्का ग्रे
लक मीटर-7

11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
आज कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी महत्वकांक्षाएं पूर्ण होंगी। दूर देश की यात्रा होगी। रोग और शत्रु से अपने को घिरे हुए महसूस करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा। जीवन साथी मेंटल, मोरल इमोशनल सपोर्ट मिलेगा। पत्नी की हेल्थ को लेकर चिंता हो सकती है। अज्ञात श्रोतों से धन आएगा। आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। पराक्रम से लाभ होगा। संतान का सुख मिलेगा। अनेक आय के स्रोत बनेंगे।
सावधानी-खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है।
उपाय-हनुमान जी की आराधना करें, आपके लिए अच्छा रहेगा.
शुभ अंक-4
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-7

12. मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
आज मीन राशि के जातकों को पिता से लाभ मिलेगा। संतान सुख मिलेगा. जीवन साथी का सुख एवं सहयोग मिलेगा। जीवन साथी को नौकरी मिल सकता है। छोटी-छोटी बात को लेकर तनाव में आ जाते हैं। गुस्सा पर नियंत्रण करें। पदोन्नति के साथ नयी नौकरी मिल सकती है।
सावधानी-दिल के बजाय दिमाग से निर्णय लेना हितकर रहेगा।
उपाय-गाय को रोटी एवं गुण खिलावें।
शुभ अंक-3
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-9
हरे कृष्ण