उत्तर प्रदेश उपचुनावः योगी आदित्यनाथ की बची साख, हार के बावजूद खुश है कांग्रेस
UP By Election Results: उत्तर प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर विपक्ष के निशाने पर रही योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों को जवाब दे दिया है.
नई दिल्ली:
UP By Election Results: उत्तर प्रदेश में लगातार कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर विपक्ष के निशाने पर रही योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उपचुनाव में शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों को जवाब दे दिया है. वहीं कांग्रेस इस उपचुनाव में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाकर गदगद है. जलालपुर सीट पिछली बार बीएसपी के पास थी जिसे सपा ने छीन लिया है. यहां सुभाष राय ने छाया वर्मा को महज 790 वोटों से शिकस्त दी. गुरुवार सुबह आठ बजे से चल रही मतगणना समाप्त हो गई है. सभी 11 सीटों के नतीजे आ चुके हैं.
प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों में 7 पर बीजेपी और एक सीट पर सहयोगी अपना दल ने जीत हासिल की है.वहीं 3 सीटों पर सपा ने जीत हासिल की है. 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 7 सीटें जीतीं थी जिन्हें उसने बरकरार रखा है वहीं सपा ने बीएसपी से एक सीट छीनी है. बता दें 21 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए थे. कुल 109 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमायी थी.
सीट | जीते | हारे | अंतर |
2017 का परिणाम
|
गंगोह | कीरत सिंह- बीजेपी | नोमान मसूद- कांग्रेस | 5419 | बीजेपी |
रामपुर | डॉक्टर तजीन फातमा- सपा | भारत भूषण गुप्ता- बीजेपी | 7716 | सपा |
इगलास | राजकुमार सहयोगी- बीजेपी | अभय कुमार बंटी- बसपा | 25937 | बीजेपी |
लखनऊ कैंट | सुरेश चंद्र तिवारी- बीजेपी | मेजर आशीष चतुर्वेदी- सपा | 35428 | बीजेपी |
गोविंदनगर | सुरेंद्र मैथानी- बीजेपी | करिश्मा ठाकुर-कांग्रेस | 21244 | बीजेपी |
मानिकपुर | आनंद शुक्ला- बीजेपी | निर्भय सिंह पटेल- सपा | 12840 | बीजेपी |
प्रतापगढ़ | राजकुमार पाल-अपना दल (एनडीए) | नीरज त्रिपाठी- कांग्रेस | 29721 | अपना दल एस |
जैदपुर | गौरव कुमार- सपा | अंबरीश- बीजेपी | 4165 | बीजेपी |
जलालपुर | सुभाष राय- सपा | छाया वर्मा- बसपा | 790 | बीएसपी |
बलहा | सरोज सोनकर- बीजेपी | किरन भारती- सपा | 44757 | बीजेपी |
घोसी | विजय कुमार राजभर- बीजेपी | सुधाकर सिंह- निर्दल | 1773 | बीजेपी |
प्रियंका गांधी ने गंहोह के नतीजों पर उठाया सवाल
उपुचनाव के नतीजों को लेकर प्रियंका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावी नतीजों पर मुझे बहुत खुशी है. उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर भी खुशी है के उत्तर प्रदेश में हमारा वोट प्रतिशत काफी बढ़ा है. प्रियंका ने गंहोह विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर जिला प्रसाशन पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा हमारा प्रत्याशी जीत रहा था, जिला प्रशासन के पास फोन आ रहे थे. हम चुनाव आयोग से जांच की मांग करेंगे.
भाजपा इतने अहंकार में है कि गंगोह में हमारे जीतते हुए प्रत्याशी को काउंटिंग सेंटर से निकालकर उनका मंत्री जनता का निर्णय बदलने के प्रयास में है. DM को पाँच-पाँच बार फोन पर लीड कम करवाने के आदेश आ रहे थे. यह लोकतंत्र का सरासर अपमान है.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 24, 2019
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों में जैदपुर, रामपुर, जलालपुर और महाराष्ट्र में मुम्बई विधानसभा के मानखुर्द, शिवाजीनगर तथा भिवंडी ईस्ट क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पर सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को बचाने के लिए बधाई दी है. उत्तर प्रदेश में जिन 11 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें केवल एक सीट रामपुर समाजवादी पार्टी के पास थी. तंजीन फातिमा रामपुर से जीत दर्ज की है. अम्बेडकरनगर के जलालपुर से सुभाष राय तथा बाराबंकी के जैदपुर से गौरव रावत विजयी हुए हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी