मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव लखनऊ की सबसे अमीर प्रत्याशी,22करोड़ से भी ज्यादा की चल और अचल संपत्ति
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपना नामांकन किया। नामांकन की प्रक्रिया में उन्होंने अपने संपत्ति की जानकारी दी। हलफनामे के अनुसार अपर्णा यादव के पास 23 करोड़ से भी ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है।
highlights
- अपर्णा यादव ने अपना नामांकन किया। नामांकन की प्रक्रिया में उन्होंने अपने संपत्ति की जानकारी दी।
- हलफनामे के अनुसार अपर्णा यादव के पास 23 करोड़ से भी ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है।
- लखनऊ कैंट से ही बीजेपी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी की कुल चल और अचल संपत्ति 2.11 करोड़ रुपये हैं।
नई दिल्ली:
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने अपना नामांकन किया। नामांकन की प्रक्रिया में उन्होंने अपने संपत्ति की जानकारी दी। हलफनामे के अनुसार अपर्णा यादव के पास 22 करोड़ से भी ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है।
अपर्णा यादव राजधानी लखनऊ की सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं।
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे में अपर्णा ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा है कि उनके पास 3.27 करोड़ की चल संपत्ति है वहीं 12.5 लाख की अचल संपत्ति है। नामांकन पत्र के साथ दिये हलफनामे में अपर्णा के पास तीन करोड 27 लाख 63 हजार रूपये की जबकि उनके पति प्रतीक के पास 13 करोड 41 लाख रूपये की चल संपत्ति दिखायी गयी है।अपर्णा की संपत्ति के ब्यौरे में कोई निजी गाडी नहीं है जबकि प्रतीक के पास पांच करोड 23 लाख 15 हजार रूपये की लेम्बार्गिनी गाडी दिखायी गयी है।
लखनऊ कैंट से ही बीजेपी की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी की कुल चल और अचल संपत्ति 2.11 करोड़ रुपये हैं।
उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस बार चुनाव में सरा-कांग्रेस गटबंधन का बीजेपी और बहुजन समाज पार्टी से मुकाबला है। बीजेपी ने अब तक अपने मुख्यमंत्री का उम्मीदवार गोषित नहीं किया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश धड़े के बीच गठबंधन के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
इस बार उत्तर प्रदेश चुनावों में समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था, सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी और विकास का मुद्दा प्रमुख रहने वाला है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी