logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

अखिलेश ने कहा, 'मन की बात करने वालों से सावधान रहना, मन चंचल होता है'

एटा विधानसभा क्षेत्र वैसे तो यादवो का गढ़ माना जाता है लेकिन केवल इससे सपा जीत की दावेदार नहीं हो जाती। सपा को यहां काफी मेहनत करनी पड़ती है। फिलहाल इस क्षेत्र से सपा के आशीष यादव विधायक है।

Updated on: 30 Jan 2017, 05:07 PM

नई दिल्ली:

समाजवादी पार्टी चुनावी रैली में अखिलेश यादव एटा में जनता को संबोधित कर रहे हैं। आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस का हाथ थाम अपनी कमर कस ली है। अखिलेश हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि लखनऊ के लाल किले पर फिर से फतह हासिल की जाए।

कांग्रेस और सपा गठबंधन होने के बाद कल पहली बार राहुल और अखिलेश ने साझा प्रेस कांफ्रेंस किया था। कांग्रेस-सपा गठबंधन ने विपक्षी दलो की सारा चुनावी समीकरण बिगाड़ दिया है। अखिलेश यादव आज एटा में जनता को भरोसा दिलाने की कोशिश करेंगे कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार आने से प्रदेश का वकास होगा।

LIVE UPDATES

अखिलेश ने कहा:

#मन की बात करने वालों से सावधान रहना, मन बड़ा चंचल होता है।

#अब तो कांग्रेस भी साथ आ गई, सोचिए अगर कांग्रेस ने पैडल पर हाथ रख दिया तो साइकल कितनी तेज भागेगी।

# साइकिल का मुकाबला हाथी और कमल नहीं कर सकते।

#सरकार बनेगी तो सबसे ज्यादा सम्मान नेताजी का बढ़ेगा।

# नोटबंदी का फैसला बिना सोचे-समझे लिया गया।

एटा विधानसभा क्षेत्र वैसे तो यादवो का गढ़ माना जाता है लेकिन केवल इससे सपा जीत की दावेदार नहीं हो जाती। सपा को यहां काफी मेहनत करनी पड़ती है। फिलहाल इस क्षेत्र से सपा के आशीष यादव विधायक है।