Jharkhand Poll: JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 2 विधानसभा सीटों से लड़ेंगे चुनाव
वहीं कांग्रेस ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 24 नवंबर को ही अपना मेनिफेस्टो जारी किया है.
highlights
- झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 2 सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.
- झारखंड के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र से हेमंत सोरेन अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे.
- कांग्रेस ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया है.
रांची:
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) 2 सीटों से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. झारखंड के बरहेट (Barhait) और दुमका (Dumka) विधानसभा क्षेत्र से हेमंत सोरेन अपनी किस्मत आजमाते हुए नजर आएंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Election 2019) के लिए झामुमो ने आज रविवार को अपने 13 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी. इनमें जामा विधानसभा क्षेत्र से सीता सोरेन उम्मीदवार होंगी, वहीं मधुपुर से हाजी हुसैन अंसारी को टिकट दिया गया है.
यह भी पढ़ें: अजित पवार के ट्वीट का शरद पवार ने दिया जवाब, BJP के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं, शिवसेना से ही...
बता दें 24 अक्टूबर को ही कांग्रेस ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना मेनिफेस्टो जारी किया है. गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले झारखंड में नक्सलियों ने हमला किया था. पिछले शुक्रवार को लातेहार के चंदवा में रात नक्सलियों ने पुलिस (Jharkhand Police) के पीसीआर वैन पर हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई सहित चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
वहीं झारखंड चुनाव के लिए केंद्र की एनडीए ने भी तैयारी कर ली है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा (J. P. Nadda) व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) ने शुक्रवार को झारखंड (Jharkhand) में रैलियां कीं और पार्टी के लिए वोट मांगा.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' शुरू, Plan B भी तैयार
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) ने गुरुवार को झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 25 नवंबर को विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए एक रैली को संबोधित करेंगे.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति