Poll of Exit Polls: महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना का जलवा बरकरार और हरियाणा में बनेगी खट्टर सरकार
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के बाद कई चैनलों और एजेंसियों के Exit Poll आ चुके हैं.
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के बाद कई चैनलों और एजेंसियों के Exit Poll आ चुके हैं. रुझानों के मुताबिक यह साफ हो गया कि अबकी बार महाराष्ट्र NDA और हरियाणा में बीजेपी की ही सरकार बनती दिख रही है. अगर Exit Polls नतीजों के करीब रहे तो यह तय है कि 24 अक्टूबर को बीजेपी-शिवसेना की दिवाली मनेगी और एक बार फिर विपक्ष का दिवाला निकलेगा. बता दें चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर आएंगे..
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 का एग्जिट पोल्स
महाराष्ट्र: कुल 288 सीटें | |||
एजेंसी | बीजेपी+शिवसेना | कांग्रेस+एनसीपी | अन्य |
एबीपी न्यूज | 204 | 69 | 15 |
इंडिया टुडे-एक्सिस | 166-194 | 72-90 | 22-34 |
न्यूज 18-आईपीएसओएस | 243 | 41 | 4 |
रिपब्लिक-जन की बात | 223 | 54 | 11 |
इंडिया टीवी | 230 | 48 | 10 |
आजतक | 119-124 व 57-70 | 32-40 व 40-50 | 22-34 |
टाइम्स नाऊ | 230 | 48 | 10 |
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 का एग्जिट पोल्स
हरियाणा : कुल 90 सीटें | |||||
एजेंसी | बीजेपी | इनेलो | कांग्रेस | जेजेपी | अन्य |
एबीपी न्यूज | 72 | 00 | 8 | 00 | 10 |
न्यूज 18-आईपीएसओएस | 75 | 00 | 10 | 2 | 3 |
रिपब्लिक-जन की बात | 52-63 | 17 | 16 | ||
टाइम्स नाऊ-वीएमआर | 71 | 00 | 11 | 00 | 8 |
एनडीटीवी | 66 | 14 | |||
न्यूज एक्स | 71 | 11 |
बता दें पिछली बार यानी 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा में बीजेपी ने 47 सीटें जीतकर मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. दूसरे नंबर पर इनेलो रही जिसे 19 सीटें मिलीं थीं. कांग्रेस 15 सीटों पर सिमट गई और अन्य के हिस्से में केवल 9 सीटें आईं.
हरियाणा-2014 विधानसभा चुनाव
|
|
पार्टी | सीट |
बीजेपी | 47 |
इनेलो | 19 |
कांग्रेस | 15 |
HJCBL | 2 |
निर्दल | 5 |
अन्य | 2 |
अगर वोट प्रतिशत की बात करें ताे बीजेपी को 33.3%, इनेलो को 24.2% और कांग्रेस को 20 फीसद वोट मिले थे.
महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम (2014)
जहां तक 2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो राज्य में पहली बार बीजेपी (BJP) बिना शिवसेना (Shivsena) के साथ चुनाव लड़े 28.1% वोटों पर कब्जा कर सबसे बड़ी पार्टी बनी. बहुमत से दूर रहने पर पुरानी सहयोगी शिवसेना (Shivsena) ने साथ मिलकर सरकार बनाया. शिवसेना (Shivsena) को 19.5 फीसद वोट मिले थे और 63 सीटों से उसे संतोष करना पड़ा था. 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा के 122, शिवसेना (Shivsena) के 63, कांग्रेस (Congress) के 42 और एनसीपी (NCP) के 41 सदस्य हैं. बाकी सीटें छोटे दलों और निर्दलीयों के खाते में गई थीं.
पार्टी | सीट |
बीजेपी | 122 |
कांग्रेस | 42 |
शिवसेना | 63 |
एनसीपी | 41 |
अन्य | 20 |
बता दें बीजेपी जहां हरियाणा में 75 प्लस जबकि महाराष्ट्र में 225 सीटें जीतने का दावा कर रही है. जहां तक वोटिंग की बात है तो 5 बजे तक महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 45% और हरियाणा की 90 सीटों पर 55% मतदान हुआ. हरियाणा में बीजेपी ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि महाराष्ट्र में बीजेपी ने 150 और शिवसेना ने 126 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय