logo-image

बसपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

हरियाणा विधानसभा में बसपा ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

Updated on: 02 Oct 2019, 06:39 PM

नई दिल्‍ली:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आगामी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है. आगामी 21 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं. हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं. बुधवार को बहुजन समाज पार्टी ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी. बसपा की दूसरी सूची में 27 उम्मीदवारों के नाम हैं इससे पहले रविवार को बसपा ने रोहतक में पहली सूची जारी की थी. हरियाणा विधानसभा में बसपा ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. आइए हम आपको बताते हैं इस सूची में किस विधानसभा से किस उम्मीदवार को टिकट मिला है.

बसपा की दूसरी सूची में 27 उम्मीदवारों के नाम और विधानसभा क्षेत्र

विधानसभा प्रत्याशी
फतेहाबाद
एडवोकेट जिले सिंह वर्मा
टोहाना बलजीत सिंह बौद्ध
कालावंली
सरदार करनैल सिंह ओढा
कालका
एडवोकेट आश्विनी नागरा
थानेसर नवीन कुमार
दादरी बक्शी सैनी
हिसार मंजू दहिया
भिवानी शहर अमित वाल्मीकि
गुड़गांव
एडवोकेट नरेंद्र महलावत
अंबाला कैंट राजेश चनालिया
करनाल सतीश वाल्मीकि
सिरसा फुल चंद बनी
ऐलनाबाद
एडवोकेट रविंदर बाल्यान
लाडवा हरपाल सिंह कश्यप
पलवल देवेंदर सिंह गुर्जर
गन्नौर जितेंदर सिंह रंगा
बेरी रमेश दलाल
इसराना सुनीता सभ्रवाल
रानिया दयाराम
डबवाली सुभाष नंबरदार
रतिया बलवान भानखड़
सोनीपत(शहर) आजाद सिंह
जुलाना नरेश गौतम
रोहतक पूनम
किलोई अशोक शर्मा
नांगल चौधरी गजे सिंह मुवाल
बाढ़डा शिव कुमार

इसके पहले कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की थी.