logo-image
Live

Asian Games 2018 Day 9th: भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

18वें एशियाई खेलों का आज नौवां दिन शुरू हो रहा है। नौवें दिन भारत को एथलीट के खिलाड़ियों से मेडल जीतने की ज्यादा उम्मीद है।

Updated on: 27 Aug 2018, 03:18 PM

नई दिल्ली:

18वें एशियाई खेलों (Asian Games) का आज नौवां दिन चल रहा है। नौवें दिन भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। साइना चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से 2-0 से हारने के बावजूद भी कांस्य पदक जीत गईं है। वहीं पीवी सिंधु ने जापान की यागामुची को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।पीवी सिंधु बैडमिंटन में एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं।

आठवें दिन रविवार को भारतीय महिला एथलीट ने गजब का प्रदर्शन किया। आठवें दिन भारतीय एथलीटों को गोल्ड तो नहीं मिला लेकिन पांच रजत पदक जरूर हासिल किए।

महिला एथलीट दुती चंद ने 100 मीटर रेस में रजत पदक जीत लिया। दुती ने फाइनल में 11.32 सेकेंड के समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। हिमा दास ने रविवार को महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा का रजत पदक जीता जबकि मोहम्मद अनस ने पुरुषों की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। सायना ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 2-0 से और सिंधु ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की ही खिलाड़ी नितचाओन जिंदापोल 2-1 से मात दी।

LIVE अपडेट्सः

# भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश।

# रविवार को 100 मीटर की रेस में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाली दुती चंद को सीएम नवीन पटनायक ने दिया 1.5 करोड़ रूपये का इनाम।

महिला हॉकीः भारत ने थाइलैंड के खिलाफ ली 5-0 की बढ़त

भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड पर बनाई 2-0 की बढ़त

# भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड पर बनाई 1-0 की बढ़त।

# महिला हॉकी का खेल शुरु, भारत और थाईलैंड के बीच चल रहा है मुकाबला।

पीवी सिंधु ने जापान की यागामुची को हराकर फाइऩल में किया प्रवेश

# पीवी सिंधु ने जापान पर 7 प्वाइंट्स की बढ़त बना ली है। स्कोर भारत-16 और जापान-09

# भारत की पीवी सिंधु और जापान की यागामुची के बीच सेट में 1-1 से बराबर हैं। तीसरे सेट में पीवी सिंधु ने 2 प्वाइंट्स की लीड ले ली है।

पीवी सिंधु का मैच शुरू, जापान की यागामुची से हो रहा है मुकाबला।

साइना नेहवाल ने जीता कांस्य पदक, चीनी ताइपे ने 2-0 से हराया।

भारतीय कराटे खिलाड़ी शरथ कुमार को नौंवें दिन पुरुषों की 75 किलोग्राम स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बेंगलुरू के 23 वर्षीय निवासी शरथ को प्री-क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया के मुइल किम ने 1-0 से मात दी। 

# सेपकटेकरा में मेंस टीम ने नेपाल को 2-0 से मात देकर हासिल की जीत। 

कैनो/कयाकिंग- पुरुषों के कैनो टीबीआर 1000 मीटर रेपेचेज में भारत ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश।

सेपकटकरा- पुरुष रेगु ग्रुप बी प्रारंभिक मैच भारत और नेपाल के बीच कुछ ही देर में होगा शुरू।

# बैडमिंटन मुकाबले में आज सुबह 10:30 बजे महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में सायना नेहवाल चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जू यिंग से भिड़ेंगीं।

# महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में पीवी सिंधु जापान की अकाने यामागुची से मुकाबला करेंगीं।