Asian Games 2018: 11वें दिन भारत को दुती चंद दिला सकती है गोल्ड मेडल
इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों का आज 11वां दिन चल रहा है। भारतीय एथलीट को 11वें दिन भी कई मेडल जीतने की उम्मीद है।
नई दिल्ली:
इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों का आज 11वां दिन चल रहा है। भारतीय एथलीट को 11वें दिन भी कई मेडल जीतने की उम्मीद है। दसवें दिन भारतीय एथलीट ने 1 गोल्ड और 6 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
मनजीत सिंह ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीते तो वहीं इसी स्पर्धा में जेसन जॉनसन ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में भारत को 2002 के बाद पहली बार पदक मिला जबकि 1962 के बाद भारत ने इस स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण और रजत हासिल किए हैं। 1962 में एशियाई खेलों का आयोजन जकार्ता में किया गया था।
वहीं भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता। पीवी सिंधु चीनी ताइपे की खिलाड़ी ताइ जु यिंग से फाइनल में हार गईं थीं।
LIVE अपडेट्सः
# कयाक फोर (के4) 500 मीटर पुरुष में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है।
# पुरुष की 20 किलो मीटर पैदलचाल में भारत को मिली निराशा, भारतीय एथलीट इरफान कोलोथुम थोडी और मनीष सिंह रावत डिसक्वॉलिफाइ रहे।
# हॉकी में भारतीय महिला टीम चीन को हराकर फाइनल में पहुंच सकती है।
# 11वें दिन भारत को दुती चंद महिला 200 मीटर फाइनल में गोल्ड दिला सकतीं हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य