logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

एशियई खेल: चीन ने जीता पहला स्वर्ण

इंडोनेशिया के ईडगर मार्वोलो ने 9.72 अंक के साथ रजत पदक, जबकि ताइवान के तसाई तसी-मिन ने 9.70 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

Updated on: 19 Aug 2018, 04:50 PM

जर्काता:

चीन के सुन पीयुआन ने रविवार को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों का पहल स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने वूशू के चैंगक्वान स्पर्धा में पदक जीत। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सुन ने 9.75 अंक अर्जित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सुन ने इसी शहर में 2015 में हुए वर्ल्ड वूशू चैम्पियनशिप का खिताब जीता था।

इंडोनेशिया के ईडगर मार्वोलो ने 9.72 अंक के साथ रजत पदक पर कब्जा किया जबकि ताइवान के तसाई तसी-मिन ने 9.70 अंक हासिल करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

मौजूदा चैम्पियन दक्षिण कोरिया के ली हा-सुंग 12वें पायदान पर रहे, उन्होंने 9.31 अंक हासिल किए। जापान के साकामोटा रेन 9.64 अंक के साथ सातवें और नेपाल के 18 वर्षीय बिजय सिंजाली 8.25 अंक के साथ 14वें पायदान पर रहे।

और पढ़ेंः कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में हारे मौसम खत्री

चीन के अलावा ताइवन ने भी एक स्वर्ण जीता है जबकि दक्षिण कोरिया अबतक दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुका है और तालिका में सबसे ऊपर है। दक्षिण कोरिया ने दोनों स्वर्ण पदक ताइक्वांडो में जीते जबकि ताइवान को शूटिंग में एक स्वर्ण मिला।