Asian Games 2018: नौकायन की डबल स्कल्स के फाइनल में भारतीय महिला, पुरुष टीम
भारत की पुरुष और महिला टीम ने रविवार को जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में नौकायन की डबल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।
जकार्ता:
भारत की पुरुष और महिला टीम ने रविवार को जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों में नौकायन की डबल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। महिलाओं की डबल्स स्कल्स स्पर्धा में सयाली राजेंद्र शेलाके और पूजा ने 8 मिनट 50.48 सेकेंड का समय निकाला और हीट में पांचवें पायदान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।
दूसरी ओर पुरुषों ने भी डबल्स स्कल्स स्पर्धा में दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। ओम प्रकाश और स्वर्ण सिंह 7 मिनट 10.26 सेकेंड के साथ हीट में दूसरे पायदान पर रहे।
पुरुषों के पेयर स्पर्धा में भी मलकीत सिंह और गुरिंदर सिंह भी फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे। इन्होंन 7 मिनट 37.20 सेकेंड का समय निकाला और हीट में तीसरे पायदान पर रहे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए