logo-image

Asian Games 2018: एशियाई खेलों का उद्घाटन आज, जानें कब कहां और कैसे देख सकते हैं समारोह

इंडोनेशिया में आज यानी शनिवार शाम को एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह की शुरूआत होने वाली है। एशियाई खेलों का आयोजन भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे जकार्ता के जीबीके मेन स्टेडियम में शुरू होगा।

Updated on: 18 Aug 2018, 01:00 PM

नई दिल्ली:

इंडोनेशिया में आज यानी शनिवार शाम को एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह की शुरूआत होने वाली है। एशियाई खेलों का आयोजन भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे जकार्ता के जीबीके मेन स्टेडियम में शुरू होगा। इस उद्घाटन समारोह में 45 देशों के हजारों खिलाड़ियों के साथ-साथ जाने-माने गायक, गायिकाएं प्रस्तुति देंगे और इंडोनेशिया की खूबसूरती तथा संस्कृति की झलक नजर आएगी।

एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह का लाइव टेलीकास्ट सोनी एचडी, सोनी 2 एचडी, सोनी ईएसपीएन पर होगा। इस समारोह का समापन रात 9 बजे होगा।

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए इंडोनेशिया के कलाकार, लोक नर्तक और गायक कई महीनों से तैयारी कर रहे हैं।

और पढ़ेंः Asian Games 2018: कॉमनवेल्थ गेम्स की तरह भारत नई इबारत लिखने की कोशिश में

इसमें राइसा, एरियल नोआह, एगुन, टुलुस, विया वालेन, रिनी वुलांडारी, विजी, कामासिएन, रोसा, काकरा खान, रियान डामासिव, शेरेल शीनाफिया, जोए एलेक्जेंडर, पुत्री आयु, मारुली ताम्बुबोलोन, एडो कोंडोलोगिट और फातिन जैसे लोकप्रिय कलाकार प्रस्तुति देंगे। एगुन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

इसके अलावा, गेमिएल, आंद्रे और केंटिका का एक बैंड जीएसी भी अपनी कला का प्रदर्शन करेगा।

उद्घाटन समारोह का मंच 120 मीटर लंबा, 30 मीटर चौड़ा और 26 मीटर गहरा है और यह एक खूबसूरत पहाड़ के रूप नजर आएगा, जो इंडोनेशिया की हरियाली का प्रतीक के रूप में देखा जाएगा। इसमें यहां मिलने वाले 12,775 पौधे और फूलों की झलक होगी। यह अपने आप में इस देश की खूबसूरती का एक छोटा नमूना होगा, जो विश्व भर के प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है।

और पढ़ेंः Asian Games 2018: एशियाई खेलों में पहली बार नजर आएंगी 10 नये इवेंट

इस मंच में 50 मीटर लंबी सुरंग है, जो कलाकारों को प्रस्तुति के दौरान इस मंच के एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में मदद करेगी।

एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए मंच का निर्माण बानडुंग और जकार्ता के कलाकारों द्वारा किया गया है। इसमें 4,000 से भी अधिक नर्तक प्रस्तुति देंगे। इनको डेनी मालिक और एको सुप्रियांतो जैसे कोरियोग्राफर ने प्रशिक्षित किया है।