Asian games 2018: कबड्डी में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को रौंदा, 38-12 से हराया
भारतीय महिला टीम का मुकाबला आज ही इंडोनेशिया से भी होना है।
नई दिल्ली:
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए भारतीय महिला कबड्डी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों ने मंगलवार को अपने तीसरे मैच में भी जीत हासिल की। भारत ने श्रीलंका को 38-12 से मात दी और ग्रुप-ए में छह अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय महिला टीम का मुकाबला आज ही इंडोनेशिया से भी होना है।
इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने विजयी रथ को आगे बढ़ाते हुए थाईलैंड की टीम को मात दी। भारत ने ग्रुप-ए में थाईलैंड को फाइनल मुकाबले में 33-23 से मात दी। इससे पहले टीम ने रविवार को जापान को 43-12 से हराया था।
पायल चौधरी की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने शुरुआत से ही इस मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। वह थाईलैंड के डिफेंस पर अपना वार बराबर कर रही थी और इसी के तहत उसने शुरुआत में 8-4 से बढ़त बनाई।
और पढ़ें: Asian games 2018: निशानेबाजी में दीपक ने भारत के लिए जीता पदक, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का रजत
अपने रेडरों के आक्रामक प्रदर्शन और डिफेंडरों के बचाव के अच्छे कौशल के दम पर आखिर में भारतीय टीम ने इस मैच में 33-23 से जीत हासिल की।
इससे पहले भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रविवार को जकार्ता में 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का विजयी आगाज किया। भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में खेले गए मैच में जापान को 43-12 से करारी शिकस्त दी।
(IANS इनपुटस के साथ)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य