Asian Games 2018: तीरंदाजी में भारतीय महिला-पुरुष की कंपाउंड टीम ने जीता सिल्वर मेडल
मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया।
जकार्ता:
मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की भारतीय टीम ने यहां 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को तीरंदाजी की कंपाउंड टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम को खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से हार मिली। हालांकि, इस स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने पहला रजत पदक जीता है।
दक्षिण कोरिया ने भारत को फाइनल मुकाबले में 231-228 से मात दी और सोना जीता।
इससे पहले, 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा का कांस्य पदक हासिल किया था।
भारतीय महिलाओं ने दक्षिण कोरिया को अच्छी टक्कर दी। पहले सेट में उन्होंने कोरियाई महिला तीरंदाजों के खिलाफ 59-57 से बढ़त हासिल की।
इसके बाद, दक्षिण कोरिया की टीम ने दूसरे सेट में वापसी की और 58-56 से बढ़त लेकर कुल स्कोर बराबर कर लिया।
और पढ़ें: नीरज चोपड़ा ने जेवेलिन थ्रो में जीते गोल्ड मेडल को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया समर्पित
तीसरे सेट में दोनों टीमों ने 58-58 से बराबरी का स्कोर खेला और ऐसे में दोनों का कुल स्कोर 173-173 से बराबर था।
चौथे सेट में भारतीय महिलाएं फिसल गईं और उन्हें 55-58 से पीछे होना पड़ा। ऐसे में कुल स्कोर से 231-228 से हारकर भारतीय टीम ने रजत पदक जीता।
वहीं रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा की भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 10वें दिन मंगलवार को कंपाउंड टीम स्पर्धा का रजत पदक जीता। फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया से हार गई और इस कारण उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
इस हार के कारण भारतीय टीम 2014 में हुए इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में जीते गए अपने स्वर्ण पदक को नहीं बचा सकी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां