Asian Games 2018: एशियाई खेलों में भारत ने छुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हासिल किए 15 गोल्ड
इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों को खत्म होने से 1 दिन पहले ही भारत ने मेडल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया हैं।
नई दिल्ली:
इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के खत्म होने से 1 दिन पहले ही भारत ने मेडल में ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया हैं। दरअसल, भारत ने अबतक हुए सभी एशियाई खेलों में जीते हुए 15 गोल्ड मेडल के रिकॉर्ड को छू लिया है। भारत ने अभी तक 15 गोल्ड, 23 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
बता दें शनिवार को 49 किलोग्राम भारवर्ग में अमित फंगल ने मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल हासिल किया है वहीं प्रणव बर्धन और शिवनाथ सरकार ने ब्रिज फाइनल इवेंट में गोल्ड जीता है।
बता दें कि साल 1951 में भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1951 में एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली में हुआ था। इस एशियाई खेलों में भारत कुल 51 मेडल जीते थे जिसमें 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे। इसमें सबसे ज्यादा 10 गोल्ड एथलीटों द्वारा जीते गए थे। इसमें भारत दूसरे रैंक पर रहा था।
भारत ने 1951 में 15 गोल्ड जीते थे इसके अलावा भारत ने अबतक किसी भी एशियाई खेलों में 15 से ज्यादा गोल्ड नहीं जीते हैं। साल 1982 में एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमें भारत ने कुल 57 मेडल के साथ 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
इसके अलावा 2010 के एशियाई खेलों में कुल 65 मेडलों के साथ 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।
और पढ़ेंः Asian Games 2018: 3 गोल्ड जीतते ही एशियाई खेलों में भारत रच देगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बता दें कि साल 1951 से अबतक भारत ने एशियाई खेलों में कुल 642 मेडलों के साथ 146 गोल्ड, 188 सिल्वर और 308 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए