.

Bigg Boss 11: घरवालों ने टास्क के दौरान हिना खान पर बोला हमला, कहा गंदा गेम खेल रही हैं

हिना खान, शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ता, लव त्यागी लाइव वोटिंग के लिए मुंबई के वाशी मॉल गए थे। पुनीश शर्मा और आकाश ददलानी घर में रहने के लिए सभी उपाय आजमा रहे हैं।

News Nation Bureau
| Edited By :
06 Jan 2018, 11:10:09 AM (IST)

मुंबई:

'बिग बॉस सीजन 11' में शुक्रवार को एक डिबेट टास्क हुआ। इस दौरान सभी ने हिना खान पर खूब आरोप लगाए। यह सुनकर हिना रो पड़ीं।

दरअसल इस टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की गलतियां बतानी थी। साथ ही यह भी बताना था कि दूसरा प्रतिभागी घर में रहना डिजर्व क्यों नहीं करता है।

आकाश ददलानी ने हिना पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जब भी संचालक बनती हैं, तब नियमों का पालन नहीं करती हैं। साथ ही यह भी बोला कि हिना गंदा गेम खेलती हैं।

ये भी पढ़ें: राखी की बढ़ी मुश्किलें, हनीप्रीत की मां ने भेजा करोड़ों का नोटिस

वहीं शिल्पा शिंदे ने हिना के खिलाफ बोला कि वह हर बात पर ज्यादा रिएक्ट करती हैं। साथ ही छोटी-छोटी बात पर अग्रेसिव हो जाती हैं।

इसके बाद विकास गुप्ता ने बोला कि टास्क में जितनी दिलचस्पी लेती हैं, उतना घर के कामों में नहीं लेती हैं। इसके अलावा हिना दिनभर बेड पर ही दिखती हैं।

वहीं लव त्यागी हिना के लिए कहते हैं कि सबसे ज्यादा सोने के शॉट्स उनके ही होंगे। इसके अलावा वह माउंटेन टास्क वाली बात भी बीच में ले आते हैं।

पुनीश शर्मा ने भी हिना खान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिना शक्ल से तो अच्छी हैं, लेकिन आपके रिएक्शन बहुत गंदे होते हैं।

अपने खिलाफ इतना कुछ सुनने के बाद हिना खान रो पड़ती हैं। हालांकि, जब उनकी बारी आती है, तब वह दूसरे कंटेस्टेंट के बारे में काफी कुछ बोलती हैं।

ये भी पढ़ें: सर्दियों में भी लग सकते हैं फैशनेबल, स्मार्ट लुक के साथ देंगे गर्माहट