.

राजस्थान: बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, मुसलमान आबादी बढ़ाकर देश पर करना चाहते हैं कब्जा

राजस्थान के बीजेपी विधायक बी एल सिंघल ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है जो राज्य में वसुंधरा राजे की मुसीबत बढ़ा सकता है।

News Nation Bureau
| Edited By :
01 Jan 2018, 05:51:19 PM (IST)

highlights

  • राजस्थान बीजेपी विधायक ने मुसलमानों को लेकर दिया विवादित बयान
  • विधायक बी एल सिंघल ने कहा, मुसलमान आबादी बढ़ाकर देश करना चाहते हैं कब्जा

नई दिल्ली:

राजस्थान के बीजेपी विधायक बी एल सिंघल ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है जो राज्य में वसुंधरा राजे की मुसिबत बढ़ा सकता है।

बी एल सिंघल ने कहा, 'हिंदू एक या दो बच्चे पैदा करते हैं और उसके शिक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। लेकिन मुस्लिम कैसे अपनी जनसंख्या बढ़ा कर इस देश पर कब्जा किया जाए इस चिंता में रहते हैं। मुस्लिमों के लिए बच्चों का विकास और शिक्षा कोई मायने नहीं रखता है।'

हालांकि विवाद के अंदेशा को देखते हुए बी एल सिंघल ने कहा यह मेरी निजी राय है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने भी एक विवादित बयान दिया था जिसपर देश में सियासी पारा चढ़ गया था।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक ने साझा किए परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी, रिहा होंगे पाकिस्तान में बंद भारतीय कैदी

हेगड़े ने कहा था, 'धर्म निरपेक्ष नहीं जानते कि वो कौन हैं। हां संविधान ने ये कहने का अधिकार ज़रूर दिया है कि हम धर्म निरपेक्ष हैं और हम इसे कहेंगे... हां मैं जानता हूं कि संविधान में संशोधन भी हुआ है, हम भी संशोधन करेंगे, इसके लिये ही हम सत्ता में आए हैं।'

उन्होंने कहा, 'अगर आप कहते हैं कि आप मुस्लिम, इसाई आदि हैं मुझे खुशी होती है कि आपका संबंध धर्म या जाति से है, लेकिन ये धर्म निरपेक्ष कौन हैं। इनका वंश क्या है।'

यह भी पढ़ें : पुलवामा आतंकी हमला: राजनाथ सिंह ने कहा- बेकार नहीं जाएगा बलिदान, मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा