.

इंतजार हुआ खत्म आ गई सोनम कपूर की वेडिंग डेट, मुंबई में ही लेंगी सात फेरे

सोनम और आनंद पहले जेनेवा में शादी करने वाले थे लेकिन अब ये शादी भारत में ही होगी। मुंबई में शादी के बाद वो दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे

News Nation Bureau
| Edited By :
16 Apr 2018, 08:55:24 PM (IST)

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की फैशन आइकॉन सोनम कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। सूत्रों ने एक पब्लिकेशन को सूचना दी है कि 6 और 7 मई को मुंबई में सात फेरे लेंगे।

सोनम और आनंद पहले जेनेवा में शादी करने वाले थे लेकिन अब ये शादी भारत में ही होगी। मुंबई में शादी के बाद वो दिल्ली में एक ग्रैंड रिसेप्शन देंगे क्योंकि आनंद दिल्ली के हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस शादी में इस शादी में करीब 150 लोग शामिल होंगे और इतने लोगों को स्विट्जरलैंड ले जाना मुश्किल हो रहा था इसलिए तय किया गया कि शादी मुंबई में ही होगी।

सूत्र ने ये भी कहा कि कपूर फैमिली जोर-शोर से तैयारियों में लगा हुआ है। शादी बांद्रा या जुहू के होटल में हो सकती है। खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

बिज़नेसमैन आनंद आहूजा और सोनम कपूर पिछले तीन सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने भले ही खुलकर कभी अपने ऱिश्ते के बारे में नहीं बोला लेकिन इंस्टाग्राम पर सोनम और आनंद विदेशों में घूमते हुए अपनी फोटो अक्सर ही शेयर करते रहे है।

सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर और स्वरा भास्कर जैसी स्टारकास्ट है।

और पढ़ें: नए ट्विस्ट के साथ Bigg boss 12 मचाएगा धमाल, ऑडिशन हुआ शुरू