.

प्रियंका चोपड़ा का 25 साल के मशहूर इंटरनेशनल सिंगर पर आया दिल, चर्चा में VIRAL वीडियो

प्रियंका की रिलेशन की खबरों को लेकर अटकलों का बाजार गरमाया हुआ है।

News Nation Bureau
| Edited By :
31 May 2018, 11:21:30 PM (IST)

मुंबई:

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफलता के झंडे गाड़ने वालीं प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार देसी गर्ल की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाएं जोरों पर है।

प्रियंका की रिलेशन की खबरों को लेकर अटकलों का बाजार गरमाया हुआ है। मनोरंजन गलियारों से आई खबरों के मुताबिक, प्रियंका अमेरिकी सिंगर निक जोनास को डेट कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका अमेरिका के डॉजर्स स्टेडियम में निक जोनास के साथ बेसबॉल मैच देखते हुए दिखाई दे रही हैं। 

ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका और निक एक साथ स्पॉट किये गए हो। इससे पहले दोनों मेमोरियल डे, मेट गाला इवेंट जैसे कई इवेंट्स में भी नज़र आ चुके हैं।

यही नहीं, प्रियंका और निक को बोट पर दोस्तों के साथ इंजॉय करते देखा गया है। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है।

Nick Jonas with Priyanka Chopra, Glen Powell, Wilmer Valderrama, Chord Overstreet, Greg Garbowsky, and friends in Los Angeles, CA - May 28th pic.twitter.com/nTKy716Oxc

— Nick Jonas News (@JickNonasNews) May 29, 2018

और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के इस मशहूर अमेरिकन शो की गिरी TRP, नहीं आएगा अगला सीजन

इन वीडियो और तस्वीरों के वायरल होने के बाद दोनों की रिलेशनशिप की खबरों को लेकर खूब कयास लगाए जा रहे है।

यूएस मैग्जीन के मुताबिक, 'वे डेट कर रहे हैं और यह एकदम नया है। ये एक अच्छा मैच है और दोनों एक दूसरे में दिलचस्पी रखते हैं।'

इन दिनों देसी गर्ल ने क्वांटिको सीजन 3 की शूटिंग खत्म की। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही हैं।

#AfterParty #MetGala #ootnpic.twitter.com/RoBGyEVBs2

— PRIYANKA (@priyankachopra) May 9, 2018

25 साल के निक मशहूर सॉन्ग राइटर और सिंगर है और उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।

#AnywhereVideo https://t.co/APWodVPa8W pic.twitter.com/a0zhxjAc9O

— Nick Jonas (@nickjonas) May 22, 2018

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म 'भारत' में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 10 साल बाद सलमान खान और निर्देशक अली अब्बास जफर के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

प्रियंका और सलमान 'मुझसे शादी करोगी' (2004), 'सलाम-ए-इश्क' (2007) और 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' (2008) में साथ नजर आ चुके हैं। भारत फिल्म 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

और पढ़ें: हाथ में मंगलसूत्र पहनने पर सोनम कपूर हुईं ट्रोल, यूजर्स ने भारतीय सभ्यता का बताया अपमान