.

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने जब राखी सावंत के लगाए ठुमके, लोग हो गए बोल्ड, देखें VIDEO

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों बॉलीवुड के बोल्ड अदाकारा राखी सावंत के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और राखी सावंत का वीडियो काफी चर्चा में है। राखी सावंत इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम शेयर किया है।

News Nation Bureau
| Edited By :
09 Sep 2018, 06:51:33 PM (IST)

नई दिल्ली:

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों बॉलीवुड के बोल्ड अदाकारा राखी सावंत के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और राखी सावंत का वीडियो काफी चर्चा में है। राखी सावंत इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम शेयर किया है। राखी सावंत इस वीडियो में बेहद ही बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि राखी सावंत जल्द ही भोजपुरी सिनेमा की तरफ रुख कर सकती हैं। वीडियो में राखी सावंत और पवन सिंह की केमिस्ट्री बेहद ही अच्छी लग रही है।

अभी हाल में ही राखी सावंत और हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी हिमाचल प्रदेश में अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना दिया था। दोनों ने WWE की रिंग में परफॉर्मेंस दी। जिसके बाद भीड़ बेकाबू हो गया।

वहीं, पवन सिंह की नई फिल्म 'लोहा पहलवान' बन के तैयार है। हाल ही में इस फिल्म का एक नया गाना 'ऐ माई हरदी' यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इस गाने के रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस पायस पंडित नजर आने वाली हैं।

और पढ़ें : अक्षय कुमार ने बर्थडे पर फैंस को दी ट्रीट, 2.0 का दमदार पोस्टर हुआ आउट, इस दिन रिलीज़ होगा टीज़र