डोनाल्ड ट्रंप को झटका, 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों की एंट्री पर लगे बैन को कोर्ट ने रद्द किया
जिन लोगों ने अब तक अपने वीजा रद्द नहीं करवाएं हैं अब वे अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं।
नई दिल्ली:
अमेरिकी प्रशासन ने सभी सात मुस्लिम देशों की अमेरिका यात्रा पर लगा प्रतिबंध वापस ले लिया है। इससे पहले अमेरिका के सिएटल में एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस आदेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी, जिसके तहत उन्होंने सात मुस्लिम देशों से यहां प्रवेश पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
अधिकारी ने प्रतिबंध वापस की जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने अब तक अपने वीजा रद्द नहीं करवाएं हैं अब वे अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। मगर ये ज़रूरी है कि उनका वीजा दूसरी तरह से वैध हो।
ये भी पढ़ें- शरणार्थियों पर ट्रंप के आदेश के बाद पांच साल के ईरानी बच्चे को एयरपोर्ट पर रोका गया
विदेश विभाग के अधिकारी ने कहा कि ट्रंप प्रशासन गह सुरक्षा विभाग और हमारी कानूनी टीमों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि वाशिंगटन प्रांत के अटॉर्नी जनरल की ओर से दायर शिकायत की पूरी समीक्षा की जा सके।
ट्रंप के यात्रा प्रतिबंध के आदेश के खिलाफ सबसे पहले वाशिंगटन राज्य ने अपील दायर की थी। बाद में मिनेसोटा ने भी इसका समर्थन किया था। फर्गुसन ने ट्रंप के इस आदेश को गैर-कानूनी और असंवैधानिक करार दिया, क्योंकि यह धर्म के आधार पर लोगों में भेदभाव करता है।
ये भी पढ़ें- अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने बैन की 7 मुस्लिम देशों के नागरिकों की एंट्री
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने नामांकन के लिए क्यों चुना यह खास दिन? सामने आई चौंकाने वाली वजह
-
Guru Asta 2024: आज गुरु होंगे अस्त, इन राशियों को होगा बंपर लाभ, होगी जबरदस्त कमाई
-
Angarak Yoga 2024: मंगल के गोचर से बना अंगारक योग, इन राशियों के जीवन में छा जाएगा अंधेरा
-
Vastu Tips For Kitchen: इस दिशा में होती है रसोई तो घर वाले हमेशा रहते हैं कंगाल