पश्चिम अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकवादी हमला, 17 की मौत
बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू में हुए आतंकवादी हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए।
highlights
- पश्चिम अफ्रीका का देश है बुर्किना फासो
- हमले में मारे गए लोगों में एक तुर्की का नागरिक
नई दिल्ली:
बुर्किना फासो की राजधानी औगाडौगू में हुए आतंकवादी हमले में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। बीबीसी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि रविवार को तीन बंदूकधारियों ने होटल और रेस्तरां के बाहर बैठे ग्राहकों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।
यह गोलीबारी औगाडौगू के व्यस्ततम क्वामे नक्रूमा एवेन्यू में रात नौ बजे के बाद शुरू हुई। बीबीसी के मुताबिक, इस गोलीबारी का केंद्र होटल ब्राविया और अजीज इस्तांबुल रेस्तरां रहे।
रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस हमले में 17 लोगों की जान चली गई। हालांकि, मृतकों की राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है। आठ लोग घायल हुए हैं। एक अस्पताल का कहना है कि हमले में मारा गया एक शख्स तुर्की का नागरिक था।'
आपको बता दें कि बुर्किना फासो पश्चिम अफ्रीका का एक देश है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी संभावना है कि यह काम अलकायदा से संबद्ध किसी आतंकवादी गुट का है।
सेना ने शहर के सेंटर को सील कर दिया है और यहां अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को इस क्षेत्र से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।
और पढ़ें: वेनेजुएला की ट्रंप को नसीहत, भड़काऊ बयान देने से बचे अमेरिका
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी