चीन का पलटवार, अतिरिक्त शुल्क के लिए अमेरिकी सामान की सूची तैयार
चीन यह कदम अमेरिका द्वारा चीनी सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के ऐलान के बाद प्रतिक्रियास्वरूप उठा रहा है।
नई दिल्ली:
चीन ने शनिवार को उन अमेरिकी सामानों की सूची तैयार की है, जिन पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।
चीन यह कदम अमेरिका द्वारा चीनी सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने के ऐलान के बाद प्रतिक्रियास्वरूप उठा रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चीन के कस्टमस टैरिफ कमिशन ने लगभग 50 अरब डॉलर मूल्य के 659 अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का फैसला किया। इस फैसले को स्टेट काउंसिल की मंजूरी मिल गई है।
आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, लगभग 34 अरब डॉलर मूल्य के 545 उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए गए हैं, जिनमें कृषि उत्पाद, वाहन, जलीय उत्पाद शामिल हैं। यह कदम छह जुलाई 2018 से प्रभावी होगा।
हालांकि, बाकी सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तारीख का बाद में ऐलान किया जाएगा।
और पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात पर 25 फीसदी शुल्क लगाया, व्यापार-युद्ध की संभावना फिर से बढ़ी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य