logo-image

हाफिज को पाकिस्तान के लिए खतरा बता कर अपने ही देश में घिरे रक्षा मंत्री, बताया गया भारत का एजेंट

पाकिस्तान के धार्मिक और राजनीतिक दलों द्वारा उन्हें भारत का एजेंट कहा जा रहा है। आसिफ के बयान पर तहरीक-ए-इंसाफ के नेता रशीद ने कहा,' उनका बयान ऐसा लगता है जैसे भारत का रक्षा मंत्री बोल रहा है।'

Updated on: 21 Feb 2017, 02:32 PM

नई दिल्ली:

हाफिज को पाकिस्तान के लिए खतरा बताने के बाद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ अपने ही देश में घिर गए हैं। उनके इस बयान के बाद उनकी आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के धार्मिक और राजनीतिक दलों द्वारा उन्हें भारत का एजेंट कहा जा रहा है।

आसिफ के बयान पर तहरीक-ए-इंसाफ के नेता रशीद ने कहा,' उनका बयान ऐसा लगता है जैसे भारत का रक्षा मंत्री बोल रहा है।'

आसिफ ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान के लिए खतरा बताया था। पाकिस्तानी मीडिया ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हवाले से बताया कि सईद समाज के लिए एक गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं और उन्हें राष्ट्रहित के मद्देनजर गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें:पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी माना, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिद सईद पाकिस्तान के लिए खतरा

आपको बता दे कि पिछले दिनों पाकिस्तान सरकार ने सईद को आतंकी की श्रेणी में डालकर उसे नजरबंद किया है। सईद नजरबंद करने के पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले का भारत ने भी स्वागत किया था। 18 फरवरी को पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को आतंकवाद निरोधक कानून के दायरे में लायी थी।

सईद और उसके चार अन्य साथियो को उसकी पार्टी और राजनीतिक सहयोगियों के गुस्से और हंगामे के बीच 30 जनवरी को नजरबंद किया गया था। सईद को 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भी नजरबंद किया गया था लेकिन 2009 में अदालत ने उसे रिहा कर दिया था।

 और पढ़ें: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान ने माना आतंकी, ATA सूची में डाला