अफगानिस्तान: कंधार में आर्मी कैंप पर तालिबान का हमला, 43 जवानों की मौत
टोलो न्यूज के मुताबिक, गाड़ियों पर सवार दो आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। सांसद खालिद पश्तून ने कहा कि 43 जवानों की मौत हुई है।
नई दिल्ली:
अफगानिस्तान के कंधार में तालिबानी आतंकियों के आत्मघाती विस्फोट में 43 जवानों की मौत हो गई। आतंकियों ने माइवंड स्थित अफगान नेशनल आर्मी बेस के भीतर बम विस्फोट किया और गोलीबारी की।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद रादमानीश ने बताया कि माइवंड जिले के सैन्य अड्डे पर एक आत्मघाती हमलावार ने एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इसके बाद शिविर में तैनात सैनिकों के साथ संघर्ष हुआ।
अफगान बलों पर इस हफ्ते किया गया यह तीसरा सबसे बड़ा हमला है।
17 अक्टूबर को ही अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत पक्तिया में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के पास हुए दो आत्मघाती हमलों और गोलीबारी में प्रांतीय पुलिस प्रमुख समेत कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य