जापान के ओसाका में 6.1 तीव्रता से भूकंप के झटके, 3 की मौत कई घायल
जापान के ओसाका में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए।
टोक्यो:
जापान के ओसाका में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 50 घायल हो गए। जापान के प्रसारक एनएचके के मुताबिक, मृतकों में नौ साल की बच्ची और दो पुरूष हैं।
जापान मौसम एजेंसी (जेएमए) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 7.58 पर महसूस किए गए और इसका केंद्र ओसाका प्रांत के होन्शू पर रहा।
हालांकि, सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई।
ओसाका और ताकात्सुकी में कई इमारतें ढह गई।
ओसाका, शिगा, क्योतो और नारा में हाईस्पीड बुलेट ट्रेन और स्थानीय रेल सेवाएं बाधित हुई।
प्रशासन का कहना है कि भूकंप से क्षेत्र में 15 में से कोई भी परमाणु रिएक्टर प्रभावित नहीं हुआ।
जापान सरकार ने भूकप से संबद्ध सूचनाओं को एकत्र करने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया है।
एनएचके के मुताबिक, भूकंप के बाद ओसाका में लगभग 170,000 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
इसे भी पढ़ें: वोडाफोन-Idea के विलय को दूरसंचार विभाग आज दे सकती है मंजूरी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर