logo-image

टोक्यो में 54 साल बाद गिरी बर्फ, लोग हुए हैरान

बर्फबारी से शहर का तापमान तेजी से गिरते हुए शून्य डिग्री के पास पहुंच गया। आमतौर पर साल के इस समय शहर का औसत तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होता है।

Updated on: 24 Nov 2016, 11:39 PM

नई दिल्ली:

अक्सर भूकंप के कारण खबरों में रहने वाले जापान की राजधानी टोक्यो के लोगों ने 54 साल बाद गुरुवार को पहली बार बर्फबारी का आनंद उठाया। बर्फबारी की वजह से सुबह कई ट्रेनें देर से चलीं। इससे पहले टोक्यो में आखिरी बार बर्फबारी 1962 के नवंबर में हुई थी।

बर्फबारी से शहर का तापमान तेजी से गिरते हुए शून्य डिग्री के पास पहुंच गया। आमतौर पर साल के इस समय शहर का औसत तापमान 14 डिग्री सेल्सियस होता है, जो पिछले रविवार को 20 डिग्री दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: जापान में भूकंप के झटके, मौसम विभाग दी सुनामी की चेतावनी

टोक्यो भी उसी लैटिट्यूड पर स्थित है जहां अमेरिकी शहर राले और नॉर्थ कैरोलिना हैं। इन अमेरिकी शहरों में साल में एक बार बर्फबारी जरूर होती है और यह आमतौर पर जनवरी या फरवरी के महीने में होता है।