logo-image

लंदनः फिंसबरी पार्क के पास वैन ने लोगों को रौंदा, कई घायल, एक गिरफ्तार

लंदन के फिंसबरी पार्क के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। रविवार रात को एक व्यक्ति ने पैदलयात्रियों पर एक वैन चढ़ा दी जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।

Updated on: 19 Jun 2017, 08:37 AM

highlights

  • एक व्यक्ति ने पैदलयात्रियों पर एक वैन चढ़ा दी जिसमें कई लोग घायल, एक गिरफ्तार
  • फिंसबरी पार्क की मस्जिद से लौट रहे थे लोग

नई दिल्ली:

लंदन के फिंसबरी पार्क के पास एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। रविवार रात को एक व्यक्ति ने पैदलयात्रियों पर एक वैन चढ़ा दी जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है।

ब्रिटिश पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि यह हादसा शहर के फिन्सबरी पार्क इलाके की सिस्टर्स रोड पर हुआ जब लोग फिंसबरी पार्क की मस्जिद से लौट रहे थे तभी रात करीब 12:20 बजे एक व्यक्ति ने पैदलयात्रियों पर वैन चढ़ा दी। जिससे कई लोग घायल हो गए। ज्यादातर लोग इस हादसे से बहुत भयभीत हैं।

और पढ़ेंः पुर्तगाल के जंगल में आग लगने से 43 लोग मरे, 50 से ज्यादा झुलसे

एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद मुझे खिड़की से कई लोगों के चीखने और चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी। कई घायल लोग तेज आवाज में चीख रहे थे।

उन्होंने बताया, 'एक सफेद रंग की वैन ने फिन्सबरी पार्क मस्जिद के बाहर लोगों को टक्कर मारी। हालांकि, मैंने हमलावर को देखा नहीं। लेकिन बाद में खबर मिली है कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।'

इस हादसे के बाद लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि सेवन सिस्टर रोड को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा आपातकालीन सेवाओं को भी तैनात किया गया है।

और पढ़ेंः कोलंबिया: बगोटा शॉपिंग सेंटर में बम विस्फोट, 3 की मौत 9 घायल