logo-image

संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत विताली चर्किन का निधन

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार,

Updated on: 21 Feb 2017, 11:02 AM

नई दिल्ली:

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में रूस के राजदूत विताली चर्किन का सोमवार को न्यूयार्क में निधन हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, "रूस के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि विताली चर्किन के निधन की घोषणा करते हुए दुख जताया।

राजदूत विताली चर्किन का अपने कार्यालय में अचानक बीमार पडऩे से निधन हुआ। वह 64 वर्ष के थे। चर्किन संयुक्त राष्ट्र में 2006 से रूस के राजदूत थे और उन्हें संयुक्त राष्ट्र में रूस के हितों को मजबूती से उठाने के लिए जाना जाता था। दुनियाभर से राजनयिक समुदाय ने चर्किन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

और पढ़ें:अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने संयुक्त राष्ट्र के दूत इस्लामाबाद पहुंचे

मंत्रालय ने संवेदना व्यक्त करते हुए चर्किन को एक उत्कृष्ट राजनयिक करार दिया, जो संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत के रूप में 2006 से कार्यरत थे। समाचार एजेंसी 'आरआईए नोवोस्ती' ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उपप्रवक्ता फरहान हक के हवाले से बताया कि उन्हें चर्किन के निधन की खबर सुनकर झटका लगा है और वह दुखी हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा,'चर्किन की पेशेवर दक्षता और कूटनीतिक सामथ्र्य की सराहना की।'

और पढ़ें: नॉर्थ कोरिया के मिसाईल परीक्षण पर संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक