logo-image

पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय से कहा, सर्जिकल सट्राइक से दुनिया को भारत की ताकत का पता चला, नहीं उठे सवाल

पीएम ने कहा कि सजर्किल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि संयम बरतने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर अपनी संप्रभुता की रक्षा भी कर सकता है।

Updated on: 26 Jun 2017, 07:15 AM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया को आतंकवाद के खतरनाक प्रभावों और उसे खत्म करने की ज़रूरत के बारे में बताने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने सजर्किल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि संयम बरतने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर अपनी संप्रभुता की रक्षा भी कर सकता है।

वर्जीनिया में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंन कहा, 'जब 20 साल पहले भारत आतंकवाद की बात करता था तो दुनिया के कई देश इसे कानून-व्यवस्था की समस्या बताकर पल्ला झाड़ लेते थे। लेकिन अब आतंकवादियों ने उन्हें भी आतंकवाद समझा दिया है।'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए कहा, 'सर्जिकल स्‍ट्राइक से दुनिया को भारत की ताकत का पता चला और उन्हें इसका एहसास हुआ कि भारत अगर संयम बरत सकता है तो वो ज़रूरत पड़ने पर अपनी ताकत भी दिखा सकता है।

और पढ़ें: GST का मुरीद हुआ अमेरिकी कॉरपोरेट जगत, बताया 'युगांतकारी सुधार'

उन्होंने कहा, सर्जिकल सट्राइक एक ऐसी घटना थी, अगर दुनिया चाहती तो भारत के बाल नोंच लेती। हमें कटघरे में भी खड़ा कर सकती थी। लेकिन आप लोगों ने पहली बार अनुभव किया होगा कि भारत के इतने बड़े कदम पर विश्‍व में किसी ने भी एक सवाल तक नहीं उठाया।'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद से पीड़ित है, लेकिन 'दुनिया ने हमें नहीं रोका और रोक भी नहीं सकती। हम उन्हें आतंकवाद के बुरे प्रभावों को समझाने में सफल हुए।'

चीन पर तंज़ करते हुए उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक नियमों का पालन करता है। उन्होंने कहा कि भारत अपने लक्ष्य को पाने के लिये उनकी अनदेखी नहीं करता है।


और पढ़ें: मोदी-ट्रंप की मुलाकात में सिविल न्यूक्लियर डील पर बात, नहीं होगा करार

उन्होंने कहा भारत वैश्विक नियमों का पालन करते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ता है। उन्होंने साउथ चाइना सी पर चीन के रुख पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'ये भारत की परंपरा रही है।'  

उन्होंने भारतीय समुदाय को भरोसा दिया वो उनके सपनों का भारत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वो भारत के विकास के लिये लगातार काम कर रहे हैं। 

और पढ़ें: GST लॉन्च से पहले सरकार ने दिलाया भरोसा, नहीं बढ़ेगी महंगाई