logo-image

500 से ज्यादा भारतीय पाकिस्तान की जेलों में, अधिकतर बंदी मछुआरे

पाकिस्तान की जेल में 500 से भी अधिक भारतीय नागरिक बंद हैं। इनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं जो वहां की जेलों में बंद हैं।

Updated on: 20 Dec 2017, 10:56 AM

नई दिल्ली:

पाकिस्तान की जेल में 500 से भी अधिक भारतीय नागरिक बंद हैं। इनमें से ज्यादातर मछुआरे हैं जो वहां की जेलों में बंद हैं।

पाकिस्तान की तरफ से जारी की गई एक आधिकारिक रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। पाकिस्तान गृहमंत्रालय ने कहा कि देश में 996 विदेशी हैं जो जेलों में बंद हैं और इनमें से 527 विदेशी भारतीय हैं।

पाकिस्तान का कहना है कि इन जेलों में बंद विदेशी ड्रग स्मगलिंग और देश में अवैध तरीके से घुसने जैसे कई अपराधों में शामिल थे।

हालांकि भारतीय बंदियों में ज्यादातर मछुआरे हैं जो पाकिस्तान की जलसीमा में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप है।

भारत और पाकिस्तान के मछुआरे एक दूसरे की सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में ले लिये जाते हैं। इसका सबससे बड़ा कारण ये है कि जल सीमा को दोनों देशों के बीच परिभाषित नहीं किया गया है।

और पढ़ें: सिखों के धर्म परिवर्तन मामले पर सुषमा ने किया ट्वीट, लिखा 'पाकिस्तान से करेंगे उच्चस्तरीय बातचीत'

पिछले महीने 55 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया था।

इन बंदियों में से एक सउदी और दो चीनी नागरिक भी शामिल हैं।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लाहौर कोर्ट को जानकारी दी है कि 9,476 पाकिस्तानी नागरिक 100 देशों की जेलों में बंद हैं। जिनमें से ज्यादातर सउदी अरब और यूएई की जेलों में हैं।

और पढ़ें: CAG रिपोर्ट का खुलासा, 1.2 लाख करोड़ रुपये राजस्व मुकदमेबाजी में फंसा