logo-image

नोबेल पुरस्कार 2017: रिचर्ड थेलर, ICAN के साथ इन्हें मिला सम्मान

अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर और जेनेवा की इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वीपन (आईसीएएन) समेत इन लोगों को मिला 2017 का नोबेल पुरस्कार।

Updated on: 10 Oct 2017, 10:52 AM

नई दिल्ली:

स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में नोबेल फाउंडेशन हर साल शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्रदान करती है।

यह दुनिया का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। हर साल पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 14 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है। 

स्वीडन के वैज्ञानिर अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए थे जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार प्रसिद्ध था। उन्हीं की याद में गठित नोबेल फाउंडेशन 1901 से हर साल यह पुरस्कार देती है। 

इस बार इन ख़ास लोगों को मिला साल 2017 का नोबेल पुरस्कार... 

नज सिद्धांत के लिए रिचर्ड थेलर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल
नज सिद्धांत के लिए रिचर्ड थेलर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर को साल 2017 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। अल्फ्रेड नोबेल की याद में स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2017 के लिए 72 वर्षीय थेलर को 'व्यावहारिक अर्थशास्त्र में योगदान' के लिए दिया गया है।
थालेर शिकागो विश्वविद्यालय में व्यवहार विज्ञान और अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। वे वैश्विक बेस्ट-सेलर 'नज' के सह-लेखक हैं, जिसमें कई समाज की प्रमुख समस्याओं को निपटाने के लिए व्यावहारिक अर्थशास्त्र का उपयोग किया जाता है। यह लोगों को बेहतर जीवन निर्णय लेने में मदद करने के लिए 'नज सिद्धांत' प्रदान करता है।
रिचर्ड थेलर को नोबेल पुरस्कार के रूप में 90 लाख स्वीडीश क्रोना (8,50,000 पाउंड्स) मिलेंगे।

नोबेल शांति पुरस्कार आईसीएएन को मिला
नोबेल शांति पुरस्कार आईसीएएन को मिला

जेनेवा की इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वीपन (आईसीएएन) को 2017 का नोबल शांति पुरस्कार मिला है।
आईसीएएन विश्व के लगभग 100 विभिन्न देशों के गैर-सरकारी संगठनों का गठबंधन है, जो परमाणु हथियारों पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश के लिए कार्यरत है।
आईसीएएन ने कहा, 'पुरस्कार ने परमाणु हथियार मुक्त दुनिया की दिशा में जाने वाले रास्ते पर प्रतिबंध संधि पर जोर देने की कोशिश को बढ़ावा दिया है। यह पुरस्कार उसकी चमक और बढ़ाएगा।'
उन्होंने परमाणु हथियार वाले देशों से हथियारों को धीरे-धीरे खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने के आह्वान किया है।

जापान के काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल
जापान के काजुओ इशिगुरो को मिला साहित्य का नोबेल

जापानी मूल के प्रख्यात ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को वर्ष 2017 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। स्वीडिश एकेडमी ने गुरुवार को यह घोषणा की। इशिगुरो अंग्रेजी की दुनिया में समकालिक फिक्शन लेखकों में अग्रणी माने जाते हैं। उन्हें इससे पहले चार बार 'मैन बुकर पुरस्कार' के लिए नामित किया जा चुका है। 1989 में उन्हें उपन्यास 'द रीमेंस ऑफ द डे' के लिए यह पुरस्कार दिया गया था।

जैक्यूज डुबोचेट, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडर्सन को मिला रसायन का नोबेल पुरस्कार
जैक्यूज डुबोचेट, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडर्सन को मिला रसायन का नोबेल पुरस्कार

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी के विकास के लिए जैक्यूज डुबोचेट, जोएचिम फ्रैंक और रिचर्ड हेंडर्सन को नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंस ने बुधवार को पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा, 'इन लोगों को यह पुरस्कार विलयन में बॉयोमॉलीक्यूल के उच्च रिजोल्यूशन वाली संरचना का पता लगाने के लिए क्रायो-इलेक्ट्रॉन मोइक्रोस्कोपी विकासित करने के लिए दिया गया है।' एकेडमी के अनुसार, यह पद्धति जैवरसायन विज्ञान को एक नए युग में ले गई है।'

3 वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
3 वैज्ञानिकों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार इस वर्ष अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिला। यह पुरस्कार उन्हें गुरुत्वाकर्षण तरंगों का पता लगाने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेस ने कहा, 'वैज्ञानिकों को लिगो डिटेक्टर (लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी) में निर्णायक योगदान के लिए और गुरुत्वाकर्षक तरंगों की पहचान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।' एकेडमी ने कहा, 'रैनर वीस को पुरस्कार का आधा हिस्सा मिलेगा और कीप थ्रोन व बैरी बारिश पुरस्कार के दूसरे हिस्से को साझा करेंगे।'

चिकित्सा में अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार
चिकित्सा में अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को मिला नोबेल पुरस्कार

अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों को फिजियोलोजी/ चिकित्सा के क्षेत्र में 2017 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार जैवचक्रीय आवर्तन कार्य या शरीर की आंतरिक घड़ी के काम करने के तरीके का खुलासा करने के लिए दिया गया है जिससे डॉक्टरों को सोने के पैटर्न, खाने के व्यवहार, हार्मोन बहाव, रक्तचाप और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। पुरस्कार समिति ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। यह पुरस्कार वैज्ञानिक जेफ्री सी. हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल वी. यंग को मानव जैव घड़ी (ह्यूमन बॉयलोजिकल क्लॉक) और इसके आंतरिक कार्य पर प्रकाश डालने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। विजेता पुरस्कार के रूप में 825000 ब्रिटिश पाउंड साझा करेंगे।