मार्क जुकरबर्ग की बहन के साथ विमान में छेड़छाड़, कंपनी ने दिया जांच का आदेश
फेसबुक फाउंडर मार्क की बहन रैंडी जुकरबर्ग ने बुधवार को सोशल मीडिया पर विमान में हुई छेड़छाड़ की जानकारी दी थी।
highlights
- फेसबुक फाउंडर जुकरबर्ग की बहन के साथ विमान में छेड़छाड़
- अलास्का एयरलाइंस ने दिया छानबीन करने का आदेश
नई दिल्ली:
अमेरिका की विमानन कंपनी अलास्का एयरलाइंस के साथ विवाद जुड़ गया है। फेसबुक फाउंडर मार्क की बहन रैंडी जुकरबर्ग ने बुधवार को सोशल मीडिया पर विमान में हुई छेड़छाड़ की जानकारी दी थी। रैंडी विमान से लॉस एंजलिस से मैक्सिको जा रही थी।
सीटल की इस विमानन कपंनी को लिखे खत में रैंडी ने कहा कि फर्स्ट क्लास में यात्रा के दौरान पास बैठे व्यक्ति के साथ बहुत असहज महसूस कर रही थी, वह व्यक्ति लगातार उन पर और अन्य यात्रियों पर भद्दे कमेंट कर रहा था उसने कई बार शराब भी मंगवाई थी। आरोपी यात्री खुद को बार-बार छूकर रैंडी से कह रहा था कि क्या वह अपने साथ यात्रा करने वाले सहयात्रियों को लेकर कल्पनाएं करती हैं?
रैंडी ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत विमान के क्रू मेंबर से भी की थी, लेकिन उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई करने के बजाय उन्हें विमान के पिछले हिस्से में सीट मुहैया कराने का प्रस्ताव दे दिया। रैंडी ने लिखा, मैं सीट बदलने के लिए तैयार भी हो गई थी, तभी अचानक मुझे लगा कि मैं क्यों सीट बदलूं? मैं उनमें हूं जिन्हें हैरेस किया गया।
अलास्का एयरलाइंस ने विमान में यौन उत्पीड़न की गंभीर घटना की छानबीन कराने की पुष्टि की है।
इसे भी पढ़ें: मुस्लिम विरोधी वीडियो के रिट्वीट पर थेरेसा के बयान के बाद भड़के ट्रंप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
गहरी बातचीत में डूबी दिखीं श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे, फैंस ने आदित्य का नाम लेकर लिए मजे
-
Yodha Box Office Day 4: पहले सोमवार को धीमी पड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर योद्धा की रफ्तार, कमाए इतने करोड़
-
Priyanka Chopra-Nick Jonas: फरहान अख्तर के घर पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास, इंडिया में ऐसे मनाएंगे होली
धर्म-कर्म
-
Mangalwar Ke Upay: हनुमान जी को करना चाहते हैं खुश? बस मंगलवार के दिन कर लें इनमें से कोई भी 1 उपाय
-
Aaj Ka Panchang 19 March 2024: क्या है 19 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Love Rashifal 19 March 2024: आज इन राशियों की लव लाइफ रहेगी रोमांटिक, पार्टनर के साथ जाएंगे किसी ट्रिप पर
-
Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, बस कर लें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी बेहद प्रसन्न