इस्तांबुल नाइट क्लब हमला: नए साल का जश्न मना रहें लोगों को मारने वाला हमलावर गिरफ्तार
इस्तांबुल के रेना नाइटक्लब नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर सैंटा की ड्रेस पहन कर हमला करने वाले संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नई दिल्ली:
इस्तांबुल के रेना नाइटक्लब नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर सैंटा की ड्रेस पहन कर हमला करने वाले संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्लब में हमला करने वाले का नाम अब्दुल कादिर माशारिपोव बताया गया है। इस हमले में 19 विदेशियों समेत 39 लोगों की मौत हो गई थी।
माशारिपोव को इस्तांबुल के एसनयुर्त से पकड़ा गया है जहां वह किर्गिस्तान के एक दोस्त के साथ रहता था। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली थी। आईएस ने इस हमले को युद्धग्रस्त सीरिया में आईएस के खिलाफ तुर्की के सैन्य दखल के जवाब बताया था।
इसे भी पढ़ें: इस्तांबुल के नाइट क्लब हमले की 'आईएस' ने ली जिम्मेदारी
बता दें कि रेना नाइटक्लब इस्तांबुल की सबसे महंगी जगहों में से एक माना जाता है। ये विदेशियों और मशहूर हस्तियों का पसंदीदा क्लब है। इस हमले के समय वहां करीब 700-800 लोग मौजूद थे।
मरने वाले विदेशियों में इजराइल, फ्रांस, ट्यूनिशिया, लेबनान, भारत, बेल्जियम, जॉर्डन और सऊदी अरब के नागरिक शामिल थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह