आईआईटी खड़गपुर के छात्र रहे पराग हवलदार ने जीता ऑस्कर, बेवर्ली हिल्स में दिया जाएगा सम्मान
आईआईटी खड़गपुर से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार ने देश का नाम रौसन किया है।
नई दिल्ली:
आईआईटी खड़गपुर से कम्प्यूटर इंजीनियरिंग करने वाले भारतीय अमेरिकी पराग हवलदार ने देश का नाम रौशन किया है। पराग को तकनीकी उपलब्धि के लिए ऑस्कर दिया जाएगा। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने तकनीकी उपलब्धि के लिए विजेताओं की सूची में शामिल है।
पराग को यह पुरस्कार फेसियल परफार्मेंस कैप्चर तकनीक पर आधारित एक्सप्रेसन विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया है। पराग को 11 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह अवार्ड बेवर्ली हिल्स में दिया जाएगा।
पराग ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 1991 में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक किया फिर यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पीएचडी करने अमेरिका गए।
फिलहाल वह सोनी पिक्चर के साथ काम कर रहें है। वह इमेजवर्क्स में सॉफ्टवेयर सुपरवाइजर हैं। पराग ने तकनीक का प्रयोग कर 'अलाइस इन वंडरलैंडर' 'मोंसटर हाउस' 'फिल्मों में एनिमेशन पात्रों को अमर कर दिया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय