logo-image

US में भारतीय मूल के डॉक्टर अच्युत रेड्डी की चाकू मारकर हत्या

अमेरिका की केंसास सिटी में एक भारतीय मूल के डॉक्टर उसी के मरीज ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। डॉक्टर का नाम अच्युत रेड्डी है। अच्युत रेड्डी अमेरिका में मनोरोग चिकित्सक थे।

Updated on: 15 Sep 2017, 12:30 PM

highlights

  • अमेरिका की कंसास सिटी में एक भारतीय मूल के डॉक्टर उसी के मरीज ने चाकू मारकर हत्या 
  • तेलंगाना के रहने वाले डॉक्टर का नाम अच्युत रेड्डी है जो अमेरिका में मनोरोग चिकित्सक थे

नई दिल्ली:

अमेरिका के कंसास सिटी में एक भारतीय मूल के डॉक्टर की उसी के मरीज ने चाकू मारकर हत्या कर दी। डॉक्टर का नाम अच्युत रेड्डी है। अच्युत रेड्डी अमेरिका में मनोरोग चिकित्सक थे।

वह तेंलगाना के नेलगोंडा जिले के रहने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक बुधवार शाम 21 वर्षीय उमर राशिद दत्त ने डॉ. रेड्डी को चाकू मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त रेड्डी को चाकू मारा गया वह अपने क्लिनिक में थे।

चाकू मारने वाले शख्स का नाम उमर राशिद बताया गया है। राशिद भी भारतीय है। पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम को बताया उग्रवाद-ग्रस्त राज्य, बाद में मांगनी पड़ी माफी

इससे पहले फरवरी 2017 में कंसास में ही भारतीय मूल के इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद भारतीय नागरिको की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे।