यूएन में भारत के स्थायी दूत सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट हैक
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है।
नई दिल्ली:
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने उनके अकाउंट पर पाकिस्तान के झंडे और वहां के राष्ट्रपति ममनून हुसैन की तस्वीर पोस्ट कर दी।
रविवार की तड़के सुबह हुए इस पोस्ट के साथ अकबरुद्दीन के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से 'ब्लू टिक' भी गायब हो गया। हैकरों ने इसके साथ ही उनके अकाउंट पर तुर्की भाषा में कुछ ट्विटर संदेश भी लिखा।
हालांकि बाद में ट्विटर अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया, इसके साथ ही पोस्ट भी हटा दी गई।
माना जा रहा है कि ये हरकत किसी पाकिस्तानी संगठन की है, जिसके निशाने पर भारतीय अधिकारी रहते है। पाकिस्तान के लिए साइबर हमला करना कोई नई बात नहीं है।
संसद में गृह मंत्रालय ने बताया है कि 2016 में देश में कुल 199 सरकारी वेबसाइटें हैक की गयीं। 2013 से लेकर 2016 के बीच अब तक देश में 700 से अधिक सरकारी वेबसाइटों की हैंकिंग हो चुकी है।
हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आर्मी चीफ बिपिन रावत भी साइबर हमले को लेकर अगाह कर चुके है।
इसे भी पढ़ें: PoK: बिजली कटौती को लेकर भड़के व्यापारी, किया रोड जाम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Salman Khan Spotted in Airport: घर में फायरिंग के बाद काम पर निकले सलमान, एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के साथ हुए स्पॉट
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य