logo-image

भारत अफगानिस्तान का सबसे भरोसेमंद क्षेत्रीय सहयोगी: पेंटागन

अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि भारत अफगानिस्तान का सबसे भरोसेमंद क्षेत्रीय सहयोगी है।

Updated on: 21 Jun 2017, 05:41 PM

ऩई दिल्ली:

अमेरिका के रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने कहा है कि भारत अफगानिस्तान का सबसे भरोसेमंद क्षेत्रीय सहयोगी है। अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई अफगान रिपोर्ट में पेंटागन ने भारत की भूमिका को काफी सराहा भी है।

ट्रंप प्रशासन के दौरान अफगानिस्तान पर आई पहली रिपोर्ट में भारत को महत्व भी दिया गया है। पेंटागन की ये रिपोर्ट पाकिस्तान को परेशान कर सकती है। क्योंकि पाकिस्तान अफगानिस्तान में भारत की मौजूदगी पर आपत्ति जताता रहा है।

पेंटागन ने अपनी छमाही रिपोर्ट में कहा है, 'अफगानिस्तान के अधिकारियों और सुरक्षाबलों को भारत समुचित प्रशिक्षण दे रहा है। हर साल करीब 130 अफगान अलग-अलग तरह के सैन्य प्रशिक्षण और बाकी जरूरी ट्रेनिंग्स के लिए भारत जाते हैं।'

 

और पढ़ें: विपक्ष का साथ छोड़ नीतीश ने क्यों दिया BJP के राष्ट्रपति उम्मीदवार कोविंद को समर्थन!

पेंटागन ने कहा है, 'भारत इफगानिस्तान का सबसे भरोसेमंद क्षेत्रीय सहयोगी है। अफगानिस्तान में हो रहे विकास कार्यों में भारत का सहयोग सबसे ज्यादा है। अफगानिस्तान-भारत फ्रेंडशिप डैम और अफगान संसद की इमारत जैसी कई अहम परियोजनाओं में भारत ने अफगानिस्तान की काफी मदद की है।'

पेंटागन ने अपनी इस रिपोर्ट में दिसंबर 2016 से मई 2017 तक के परिस्थितियों के बारे में विष्लेषण किया है। पेंटागन ने भारत के प्रयासों की तारीफ करते हुए बताया कि नई दिल्ली ने अफगानिस्तान को सुरक्षा और इससे जुड़े दूसरे क्षेत्रों में भी काफी सहयोग दिया।

और पढ़ें: कर्नाटक: सीएम सिद्धारमैया ने किसानों के लिए 50 हजार तक के कर्ज़ माफी का किया ऐलान

हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान को 4 Mi-35 हहेलीकॉप्टर दिए हैं। इसके साथ ही मई 2016 में भारत-अफगानिस्तान के बीच चाबहार बंदरगाह पर समझौता हुआ था।

और पढ़ें: मुख्यमंत्री विजयन ने कहा, केरल में PM मोदी की जान को था खतरा