logo-image

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी माना, मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिद सईद पाकिस्तान के लिए खतरा

पाकिस्तानी सरकार ने पहली बार माना है कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान के लिए भी खतरा है। पिछले दिनों पाकिस्तान सरकार ने सईद को आतंकी की श्रेणी में डालकर उसे नजरबंद किया है।

Updated on: 21 Feb 2017, 12:06 PM

नई दिल्ली:

पाकिस्तानी सरकार ने पहली बार माना है कि मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाकिस्तान के लिए भी खतरा है। पाकिस्तानी मीडिया ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के हवाले से बताया कि सईद समाज के लिए एक गंभीर खतरा साबित हो सकते हैं और उन्हें राष्ट्रहित के मद्देनजर गिरफ्तार किया गया है।

पिछले दिनों पाकिस्तान सरकार ने सईद को आतंकी की श्रेणी में डालकर उसे नजरबंद किया है। सईद नजरबंद करने के पाकिस्तानी सरकार के इस फैसले का भारत ने भी स्वागत किया था। 18 फरवरी को पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को आतंकवाद निरोधक कानून के दायरे में लायी थी।

और पढ़ें: हाफिज सईद के खिलाफ पाक की कार्रवाई को भारत ने वाजिब ठहराया, लश्कर का सरगना अपने ही देश में आतंकी

सईद और उसके चार अन्य साथियो को उसकी पार्टी और राजनीतिक सहयोगियों के गुस्से और हंगामे के बीच 30 जनवरी को नजरबंद किया गया था। सईद को 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद भी नजरबंद किया गया था लेकिन 2009 में अदालत ने उसे रिहा कर दिया था।

और पढ़ें:मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को पाकिस्तान ने माना आतंकी, ATA सूची में डाला