गूगल ने 'सेल्फ ड्राइविंग' तकनीक पर किया 1 अरब डॉलर खर्च
गूगल हालांकि यह जानकारी साझा करने से बचती रही है कि उसने 'सेल्फ ड्राइविंग' तकनीक पर कितना खर्च किया है। लेकिन गूगल के वेमो और उबेर के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के दस्तावेजों की समीक्षा से यह जानकारी सामने आ गई है उसने इस पर 1 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किया है।
नई दिल्ली:
गूगल हालांकि यह जानकारी साझा करने से बचती रही है कि उसने 'सेल्फ ड्राइविंग' तकनीक पर कितना खर्च किया है। लेकिन गूगल के वेमो और उबेर के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के दस्तावेजों की समीक्षा से यह जानकारी सामने आ गई है उसने इस पर 1 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किया है।
गूगल ने सेल्फ ड्राइविंग सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर भारी-भरकम 1.1 अरब डॉलर से अधिक की रकम खर्च की है। यह जानकारी शॉन बानानजादेह द्वारा दिए गए बयान से मिली है, जो वेमो के वित्तीय विश्लेषक हैं। यह सूचना सबसे पहले आईईईई स्पेक्ट्रम के मार्क हैरिस ने निकाली थी।
और पढ़ें: आपदा में बचाव के लिए फेसबुक ने शुरू किया संकट प्रतिक्रिया केंद्र
बानानजादेह उबेर के खिलाफ वेमो के चल रहे मुकदमे में गवाही दे रहे हैं। इसमें वेमो ने दावा किया है कि उबेर ने अपनी सेल्फ ड्राइविंग तकनीक विकसित करने के लिए गूगल की कंपनी के बौद्धिक संपदा और व्यापार रहस्य को चुरा लिया। पिछले महीने उबेर और गूगल के इस मुकदमे में अदालत ने अल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज को गवाही के लिए सम्मन भेजा था।
वेमो ने उबेर के खिलाफ साल 2017 की शुरुआत में मुकदमा दायर किया था और कहा था कि चुराई गई जानकारी के आधार पर ही कंपनी ने सेल्फ ड्राइविंग कार पर काम करना शुरू किया है।
और पढ़ें: लंदन ट्रेन ब्लास्ट: 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, IS ने ली जिम्मेदारी
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी