अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 17 छात्रों की मौत, आरोपी गिरफ्तार
अमेरिका के फ्लोरिडा में स्कूल में घुसकर एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग कर 17 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
फ्लोरिडा:
अमेरिका के फ्लोरिडा में स्कूल में घुसकर एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग कर 17 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि यह बंदूकधारी उसी स्कूल का छात्र था।
गोलीबारी में शामिल संदिग्ध का नाम निकोलस क्रूज बताया जा रहा है। 19 साल का निकोलस इसी स्कूल में पढ़ता था। कुछ गलतियों के कारण उसे स्कूल से निकाल दिया गया था।
न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक हमले में 17 लोग मारे गए हैं। जिला अधिकारी ने बताया, 'गोलीबारी करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।'
बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले स्कूल का फायर अलार्म बजाया। अलार्म बजते ही सभी छात्र भागने लगे। जिसके बाद उन बच्चों पर आरोपी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
हमले के बाद निकोलस ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर