logo-image

न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, सूनामी की चेतावनी जारी

इससे पहले क्राइस्टचर्च में 201 में जबर्दस्त भूकंप आया था जिसमें 185 लोगों की मौत हो गई थी।

Updated on: 13 Nov 2016, 09:32 PM

highlights

  • न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, सूनामी की चेतावनी
  • 2011 के बाद न्यूजीलैंड में सबसे बडे भूकंप के झटके 

नई दिल्ली:

न्यूजीलैंड के साउथ आईलैंड में रविवार को भूकप के कई झटके महसूस किए गए। मीडिया अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग (USGS) के मुताबिक 7.4 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र क्राइस्टचर्च से 95 किलोमीटर दूर स्थित था। पहले बड़े झटके के बाद कई और ऑफ्टरशॉक्स आने की भी खबरें आई हैं। इस बीच सूनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यूजीलैंड के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने साउथ आईलैंड के पूर्वी तट पर रह रहे निवासियों को ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा है।

भूकंप के झटके स्थानीय समय के अनुसार रात 11 बजे और भारतीय समयानुसार शाम करीब 5 बजे महसूस किए गए। 

क्राइस्टचर्च में 2011 में भी जबर्दस्त भूकंप आया था जिसमें 185 लोगों की मौत हो गई थी और शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था।