ईरान-ईराक बॉर्डर पर 7.3 तीव्रता का भूकंप, 530 लोगों की मौत
ईरान और इराक के सीमाई इलाके में रविवार रात आए 7.3 तीव्रता से आए शक्तिशाली भूकंप में लोगों की मौतों की संख्या 530 हो गई है।
नई दिल्ली:
ईरान और इराक के सीमाई इलाके में रविवार रात आए 7.3 तीव्रता से आए शक्तिशाली भूकंप में लोगों की मौतों की संख्या 530 हो गई है।
वहीं सीएनएन के मुताबिक घायलों की संख्या 4000 से ज्यादा बताई जा रही है। इसमें इराक में पड़ने वाले लोगों की संख्या भी शामिल है।
आपको बता दें कि इस शक्तिशाली भूकंप से ईरान के 14 प्रांत प्रभावित हुए हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। भूंकप की तीव्रता 7.3 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र इराकी कस्बे हलबजा से दक्षिण-पश्चिम में करीब 32 किलोमीटर दूर था।
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने आपात सेवा के अधिकारियों के हवाले से कहा कि शरपोल-ए-जाहाब शहर में कई लोग मारे गये हैं। यह शहर इराक-ईरान की सीमा पर है, जो भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित बताया जा रहा है।
भूकंप के कारण कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति ठप पड़ गई है। ईरान ने तीन दिनों के लिए शोक की घोषणा की है।
और पढ़ेंः अफगानिस्तान: कांधार में पुलिस पोस्ट पर हमला, 40 तालिबानी ढेर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें